अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025: स्वास्थ्य, कर्तव्य और BestIAm® का नवीन दृष्टिकोण
नमस्कार प्रकृति मित्रों!
“मर्द को दर्द नहीं होता” — ये डायलॉग सबने सुना होगा। पर सत्य ये है कि, पुरुषों को भी दर्द होता है, उन पर भी दबाव होता है और… स्वास्थ्य की चिंता भी होती है। अंतर मात्र इतना ही है कि, ये बातें दबा दी जाती हैं।
परंतु, इसी विचार में परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
परंतु क्या आप जानते हैं कि, इसका आरंभ कब हुआ?
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का आरम्भ

वर्ष 1999 में वेस्टइंडीज़ के प्रोफेसर डॉ. जेरोम टीलकसिंह ने अपने पिता के जन्मदिवस पर यह दिवस मनाना शुरू किया। उनका मानना था कि पुरुषों के मुद्दों—स्वास्थ , परिवार और समाज में योगदान इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसी कारण, भारत में यह दिवस वर्ष 2007 से मनाया जा रहा है।
आपको पता है, प्रत्येक वर्ष इस दिवस की एक विशेष थीम या संकल्पना होती है, जैसे कि जागरण.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 की थीम थी पुरुष स्वास्थ्य चैंपियन (मेन्स हेल्थ चैंपियन)। अर्थात, पुरुष अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। प्रतिदिवस अपने मानसिक और शारीरिक सुदृढ़ीकरण को महत्व दें।
वैसे इस वर्ष की संकल्पना को लेकर क्या अनुमान है आपका? अवश्य बताएं।
परंतु, एक बात तो सत्य है कि पुरुष प्रतिदिवस कर्तव्यों के बंधन में बंधा होता है। सुबह के अलार्म पे शीघ्र उठने से लेकर शाम को थक कर घर आने तक पुरुष सब करता है। बच्चों के अभ्यास से लेकर बिजली के बिलों तक, और रसोई घर का सिलेंडर उठाने तक, सभी कार्यों में पुरुषों का सहभाग होता है।
इसी कारण, उनकी निरंतर मेहनत, कंधे पर लटकते कर्तव्य और साथ ही परिवार के प्रति प्रामाणिकता को सम्मान देते हुए यह एक दिवस तो उनके लिए अवश्य होना चाहिए।
तो यह है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य:
स्वास्थ्य पर ध्यान:
पुरुष अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
समानता:
समाज में पुरुषों की भूमिका को संतुलित दृष्टि से देखा जाएं।
सकारात्मक आदर्श:
अच्छे पिता, भाई, बेटे और पति के रूप में पुरुषों को सम्मान मिले।
जागरूकता:
आत्महत्या दर, कार्यस्थल तनाव और स्वास्थ्य संघर्ष पर संवाद हों।
सतत समाज निर्माण:
परिवार और समाज में पुरुषों की कर्तव्यदक्ष भूमिका को सराहना मिले।
कुछ तथ्य
aajtak.in की एक रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण बात बताई गई थी जिसने सबका ध्यान खींच लिया, जैसे कि— एजेंसी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) अर्थात, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक आत्महत्या करने वालों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या कई अधिक थी।
वैसे 2001 से 2022 के बीच प्रत्येक वर्ष आत्महत्या करने वाली महिलाओं की संख्या 40 से 48 हजार के बीच रही। जबकि, इसी बीच आत्महत्या करने वाले पुरुषों की संख्या 66 हजार से बढ़कर 1 लाख के पार चली गई।
वैसे aajtak.in की वर्ष 2024 की एक रिपोर्ट तो यह बताती है की, आत्महत्या करने वालों में 70% से अधिक पुरुष ही पाए गए हैं।
मात्र भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के आंकड़े बताते हैं कि, पुरुष अधिक आत्महत्या करते हैं। और World Health Organization के अनुसार तो, विश्व में प्रत्येक एक लाख मर्दों में से 12.6 आत्महत्या करते है। वहीं, प्रत्येक एक लाख महिलाओं में ये दर 5.4 है।
इसके प्रमुख कारण:
इस सबके पीछे नशा, तनाव, घर की समस्याएं, वैवाहिक समस्याएं, आर्थिक समस्याएं, बीमारी जैसे कि एड्स, कैंसर आदि, ऐसे कई कारण बताए गए है।
तो इन तथ्यों से यह स्पष्ट है कि पुरुषों को भी उतनी ही देखभाल और समर्थन की आवश्यकता है जितनी किसी और को।
BestIAm®का प्रवेश
अब क्षणभर के लिए विचार किजिए कि—पुरुष और घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कितनी समानताएं हैं।
देखिए, जिस प्रकार कभी ए.सी. अधिक गर्म होता है, उसी प्रकार पुरुषों का दिमाग भी चिंताओं से गर्म हो जाता हैं। जिस प्रकार फ्रिज भी कभी शांत होता है, उसी प्रकार पुरुष भी कभी-कभी शांत रहते हैं। या जिस प्रकार वाशिंग मशीन कपड़ों से ओवरलोड हो जाती है, उसी प्रकार कर्तव्यों से पुरुष।
परंतु ….. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस हमें स्मरण कराता है कि, प्रत्येक पुरुष को स्व-देखभाल (सेल्फ केयर), नवीनता और परिवर्तन की आवश्यकता होती है, और BestIAm® जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के अनुसार, पुराने उपकरणों को रिफर्बिश कर नवीन जीवन देने की आवश्यकता होती है।
मित्रों, BestIAm® का लक्ष्य बडा़ ही सरल है: “पुराने उपकरणों में नवीनीकरण की उर्जा भरके उन्हें पुनः उपयोगी और सर्वोत्तम बनाना, ठीक उसी प्रकार जैसे प्रत्येक पुरुष नवीन उर्जा, गुणवत्ता और स्वास्थ्य के साथ सर्वोत्तम बन सकता है।
BestIAm®: व्यवसाय, नवाचार और उत्तरदायित्व
BestIAm® मात्र एक प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि एक सतत समाधान (सस्टेनेबल सॉल्यूशन) है।
यह कैसे कार्य करता है?
- स्रोत प्रबंधन (सोर्सिंग): यह ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स से पुराने उपकरण खरीदता है।
- गुणवत्ता आश्वासन: प्रत्येक उपकरण की कठोर जाँच की जाती है, जिसके लिए BestIAm® उन उपकरणों को अपने नवीनीकरण सहयोगियों के पास भेज देता है।
- पुनः उपयोगी: उपकरणों को पुनः योग्य बनाकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।
- उपभोक्ता लाभ: किफायती मूल्य में विश्वसनीय और उपयोगी उत्पाद देता है।
निष्कर्ष
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 का संदेश है:
पुरुषों के कर्तव्यों और योगदान को मान्यता दें, उनके स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का सम्मान करें। और, जैसे BestIAm® पुराने उपकरणों को नया जीवन देता है, उसी प्रकार पुरुषों को भी आत्म-देखभाल से नई ऊर्जा मिले।
प्रिय सज्जनों, यह दिवस आपका है।
आपकी मेहनत, आपके त्याग और आपके योगदान का सम्मान है।
और याद रखिए—पुरुष हों या पुराने उपकरण, दोनों को नया जीवन और अवसर मिलना ही चाहिए।
BestIAm® की ओर से आपको अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएँ।
धन्यवाद!
Sources:
- https://www.jagran.com/lifestyle/festivals-international-mens-day-2024-history-significance-and-why-its-celebrated-on-november-19th-23833157.html
- https://internationalmensday-com.translate.goog/?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc
- https://www.aajtak.in/amp/explained/story/students-suicide-cases-in-india-why-men-suicide-more-than-women-statistics-ntc-pryd-2024464-2024-08-29#amp_ct=1759229198808&_tf=From%20%251%24s&aoh=17592291798620&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com
International Men’s Day 2025: Health, Duty, and BestIAm®’s Innovative Perspective
Greetings Nature Lovers!
“Men don’t feel pain”—we’ve all heard this line. But the truth is, men do feel pain, they face pressures, and their health matters too. The difference is that these concerns are often suppressed.
To bring awareness to this, International Men’s Day is observed every year on 19th November.
The Origin of International Men’s Day

The day was first celebrated in 1999 by Professor Dr. Jerome Teelucksingh from the West Indies on his father’s birthday. He believed that men’s issues—health, family, and societal contributions—deserve special attention. In India, it has been observed since 2007.
Each year, this day has a specific theme. For instance, the 2024 theme was “Men’s Health Champion”, emphasizing that men should prioritize their physical and mental well-being daily.
Men, every day, carry responsibilities—from waking up early to handling work, children’s studies, household bills, and even lifting the gas cylinder. Their efforts, accountability, and dedication to family deserve recognition.
Key Objectives of International Men’s Day:
Health Awareness:
Men should prioritize mental and physical health.
Equality:
Recognize men’s role in society with balance.
Positive Role Models:
Honor men as fathers, brothers, sons, and husbands.
Awareness:
Promote dialogue about stress, suicide rates, and health struggles.
Sustainable Society:
Appreciate men’s responsible contributions to family and society.
Important Facts:
According to a report by aajtak.in, a significant fact drew everyone’s attention: data from the National Crime Records Bureau (NCRB) shows that from 2018 to 2022, the number of men committing suicide was significantly higher than that of women. Between 2001 and 2022, the annual number of women committing suicide ranged between 40,000 and 48,000, while the number of men increased from 66,000 to over 100,000.
Furthermore, a 2024 report by aajtak.in states that over 70% of those who committed suicide were men. This is not limited to India alone; global statistics also indicate that men commit suicide more frequently. According to the World Health Organization (WHO), 12.6 men per 100,000 commit suicide worldwide, compared to 5.4 women per 100,000.
Major reasons:
Behind all this are factors such as substance abuse, stress, family issues, marital problems, financial difficulties, and illnesses like AIDS, cancer, etc. These are some of the many causes reported.
From these facts, it is clear that men also require as much care and support as anyone else.
BestIAm®’s Role
Now, take a moment and think—how similar men are to household electronic devices.
Just as an AC sometimes overheats, a man’s mind can get heated with worries. Just as a refrigerator remains calm, a man can also stay composed at times. And just as a washing machine can get overloaded with clothes, a man can get burdened with responsibilities.
However… International Men’s Day reminds us that every man needs self-care, renewal, and rejuvenation. Similarly, according to digital platforms like BestIAm®, old devices need refurbishment to be given a new life.
BestIAm®’s Mission:
“Infuse old devices with renewed energy to make them useful again—just like every man can regain energy, health, and excellence.”
How BestIAm® Works:
- Sourcing: BestIAm® purchases old devices from e-commerce platforms.
- Quality Assurance: Each device undergoes strict testing, after which it is sent to BestIAm®’s refurbishment partners for repair and renewal.
- Reusability: The devices are made fully functional again and delivered to customers.
- Customer Benefit: It provides reliable and useful products at affordable prices.
Conclusion:
International Men’s Day 2025 emphasizes acknowledging men’s contributions, respecting their health, and supporting mental well-being. Just as BestIAm® gives new life to old electronics, men too deserve renewed energy and opportunities through self-care.
Gentlemen, this day is yours. Your effort, sacrifice, and contributions deserve respect. And remember—whether men or old devices, both deserve renewal and opportunity.
BestIAm® wishes all men a happy International Men’s Day!
Thank you!
Sources:
- https://www.jagran.com/lifestyle/festivals-international-mens-day-2024-history-significance-and-why-its-celebrated-on-november-19th-23833157.html
- https://internationalmensday-com.translate.goog/?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc
- https://www.aajtak.in/amp/explained/story/students-suicide-cases-in-india-why-men-suicide-more-than-women-statistics-ntc-pryd-2024464-2024-08-29#amp_ct=1759229198808&_tf=From%20%251%24s&aoh=17592291798620&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com
