
नमस्कार प्रकृति मित्रों!
प्रकाश पर्व, दीपावली!
दीपावली पर प्रत्येक घर में एक ही मंत्र का जयघोष होता है: “तमसो मा ज्योतिर्गमय”, अर्थात, ‘अंधकार से हमें प्रकाश की ओर ले चलें’।
अब हम अपने घर के प्रत्येक कोने को दीयों से सुशोभित करते हैं, जिस से किसी भी कोने में अँधेरा न रहे। परंतु, क्या हमने कभी विचार किया है कि, हमारे घरों में एक और कोना है, जो अँधेरे में पड़ा है?
हाँ, हम बात कर रहे हैं ई-कचरे की।
वही पुराना लैपटॉप, वही पुराना फ़ोन, जो अब आपकी अलमारी में पड़ा है, जो मात्र एक वस्तु नहीं, एक अँधेरा है जो हमारे ग्रह पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।
तो इस दीपावली, आइए हम स्वयं की धारणाओं को नवीन प्रकाश में ले आते हैं। आइए, एक कदम आगे बढ़ाते हैं, अपने घर के साथ-साथ इस संसार को भी तेजोमय बनाते हैं और अपनी संकल्पनाएं, आचरण और पर्यावरण को सर्वोत्तम बनाते है।
दीपावली का वास्तविक नवीन रुप: BestIAm®के साथ
दीपावली, जिसे दिवाली भी कहा जाता है, यह भारत और संपूर्ण संसार में एक अत्यधिक प्रिय और महत्वपूर्ण उत्सव है। दीपावली का पर्व विशेषतः रामायण जैसे प्राचीन अमर महाकाव्य इतिहास से संबंधित है।
प्रत्येक वर्ष कार्तिक-मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। संपूर्ण भारत में या भारत के बाहर जहां कहीं भी सनातन धर्म के लोग रहते हैं, वहा यह उत्सव मनाया जाता है। इसी दिवस, भगवान राम रावण का अंत करके और अपना चौदाह वर्षों का वनवास समाप्त कर के अपनी धर्मपत्नी सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। वहीं, भगवान के लौटने पर अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। इसी कारण, इस दिवस पर हम अपने घरों में भी दिये जलाते हैं।
अब सुनिए द्वितीय कथा।
भगवान श्रीकृष्ण अपनी धर्मपत्नी सत्यभामा के साथ नरकासुर नाम के असुर का वध करने निकल गए थे। उन्होंने सत्यभामा को अपना सारथी बनाया और उनकी सहायता से नरकासुर का विनाश कर दिया था। इसके बाद, श्रीकृष्ण और सत्यभामा ने असुर के बंधन से सोलह हजार कन्याओं को मुक्त करवाया। ऐसी मान्यता है कि, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नकारासुर का वध कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर ही किया गया था। इसी कारण, प्रत्येक वर्ष इस तिथि को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है, जिसे हम सभी छोटी दीपावाली के रूप में जानते हैं।
अब दीपावली के शुभ दिवस पर, हम घर की पुरानी, अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर देते हैं, जिससे हमारा घर स्वच्छ रहता है, क्योंकि दीपावली का पर्व हमें शुद्धि का संदेश देता है। परंतु, इन दो पौराणिक कथाओं का सारांश यही है कि, दीप मात्र मिट्टी और तेल का नहीं होता, दीप वह आशा है जो प्रत्येक अंधकार को पराजित करता है।
परंतु, वास्तव में आज का अंधकार क्या है? कौन है आज का नरकासुर?
तो, आज के समय का सबसे बडा ‘नरकासुर’ है – ई-कचरा। क्योंकी, बाहर फेंकी असंख्य पुरानी वस्तुएँं या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस असुर को जन्म देते है और यह असुर विशाल होता जाता है।
परंतु, चिंता की आवश्यकता नहीं है।
BestIAm® है न! जो हमारे इसी विचारों और कृती को सुधारना जानता है, और वो यह सिद्ध करता है कि, प्रत्येक पुराना उपकरण कचरा नहीं होता, और न ही उसका अस्तित्व अभी समाप्त हुआ है।
तो, BestIAm® इन पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खरीद लेता है, जो मात्र एक व्यापार नहीं है, यह एक नव-विचार है, जो ई-कचरे की समस्या को जड़ से नष्ट करने का प्रयास करता है।
यह कैसे संभव है?
- पुराने का ‘नव-अवतार’: BestIAm® विश्वासू ई-कॉमर्स मंचों से उन सभी पुराने उपकरणों को खरीद लेता है जो किसी छोटे-मोटे दोष के कारण त्याग दिए गए थे। साथ ही, यह सेकेंड-हैंड उपकरणों का भी सहायक बनता है।
- विशेषज्ञों का ‘कला’: BestIAm® के साथ कार्य करने वाले विशेषज्ञ, इन पुराने उपकरणों को पूर्ण रुप से नवीन बनाते हैं। वे प्रत्येक पुर्जे की मरम्मत करते हैं और उन्हें ऐसा बना देते हैं कि, आप पहचान भी न पाएंगे कि यह पुराना है।
- गुणवत्ता की परख: प्रत्येक पुनरुद्धारित अर्थात नवीनीकरण किया हुआ उपकरण जाँच लिया जाता है।
इस दीपावली, अपनी खरीददारी से एक ‘प्रभाव’ बनाइए

आज के समय में, BestIAm® के संपर्क में आने से आप स्वयं के लिए एक उत्तम, रुपांतरित वस्तु खरीदने के साथ-साथ एक भव्य परिवर्तन का भी भाग बन सकते हैं, जैसे:
अधिक लाभ: आप नवीन की तुलना में अधिक बचत करते हैं। बाज़ार में उपलब्ध मूल्य की तुलना में यह अधिक लाभदायक होता है। इससे आपको अपनी दीपावली की अन्य खरीददारी के लिए अधिक धन मिलता है।
धरती का सम्मान:आप ई-कचरे को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो हमारी धरती के लिए एक भव्य संकट है।
नैतिक विचारधारा का स्वागत: आप यह सिद्ध करते हैं कि आप आधुनिक, जागरूक और नैतिक उपभोक्ता हैं, जो चमक-धमक के साथ-साथ उचित मूल्यों को भी महत्व देता है।
तो इस दीपावली, दीयों के साथ-साथ, आप सब BestIAm® नाम के हमारे माध्यम से जुड़कर अपनी विचारधाराओं को प्रकाशमान करें। क्योंकि, सच्चा प्रकाश मात्र घर के बाहर नहीं होता, वो हमारी रूची और कर्मों में भी होता है।
BestIAm® की ओर से आपको दीपावली की शुभकामनाएँ।
धन्यवाद!
Sources-
——————————————————–
This Diwali, Defeat the Narakasura of E-Waste!

Greetings Nature Lovers!
Festival of Lights – Diwali!
During Diwali, every home resonates with the mantra: “Tamaso Ma Jyotirgamaya” – lead us from darkness to light. We decorate every corner with lamps to banish darkness. But have we ever thought about a corner in our homes that remains in shadow?
Yes, we are talking about e-waste. That old laptop, that unused phone sitting in your cupboard—these are not just items; they are pockets of darkness growing on our planet every day.
This Diwali, let’s illuminate our perceptions. Let’s take a step forward to brighten not only our homes but also the world, refining our thoughts, actions, and environment.
The New Meaning of Diwali: With BestIAm®

Diwali, also known as Deepavali, is one of the most beloved and significant festivals in India and across the world.
The festival of Diwali is especially connected with the timeless epic, the Ramayana.
Every year, Diwali is celebrated on the new moon day (Amavasya) of the Krishna Paksha in the month of Kartik.
This festival is celebrated throughout India and wherever Hindus live around the world.On this day, Lord Rama returned to Ayodhya after defeating Ravana and completing his fourteen years of exile, along with his wife Sita and brother Lakshman.
The people of Ayodhya welcomed their return by lighting lamps. That is why we also light lamps in our homes on this day.
Now, listen to the second story.
Lord Krishna, along with his wife Satyabhama, set out to slay the demon Narakasura.
He made Satyabhama his charioteer, and with her help, Narakasura was destroyed. After this, Krishna and Satyabhama freed sixteen thousand maidens from the demon’s captivity.
It is believed that Lord Krishna killed Narakasura on the fourteenth day of the Krishna Paksha in the month of Kartik. Therefore, this day is observed as Narak Chaturdashi every year, which we also know as Chhoti Diwali.
On the auspicious day of Diwali, we remove old and unused items from our homes to keep them clean, as the festival conveys the message of purity.
But, the essence of these two mythological stories is this: a lamp is not merely made of clay and oil, it is hope that defeats every darkness.
But, what is today’s darkness? Who is the Narakasura of our time?
Today’s greatest “Narakasura” is e-waste.
Because countless discarded old items and electronic devices give birth to this demon, and it keeps growing larger.
But, there is no need to worry.
BestIAm® is here! It knows how to transform our thoughts and actions, proving that every old device is not waste, nor has its existence ended.
So, BestIAm® buys these old electronic devices—this is not just business, but a new idea that seeks to eliminate the problem of e-waste from its root.
How is this possible?
- The ‘new incarnation’ of the old: BestIAm® buys all those old devices from trusted e-commerce platforms that were discarded due to minor defects. It also supports second-hand devices.
- The ‘art of experts’: Specialists working with BestIAm® completely renew these old devices. They repair every part and make them look as if you could never tell they were old.
- Quality check: Every refurbished device is thoroughly tested.
Make an Impact This Diwali

By engaging with BestIAm®, you not only acquire high-quality refurbished items at savings but also become part of a larger positive transformation:
- Greater savings: You spend less while getting top-quality products.
- Respect for the Earth: Reduce e-waste and play a role in protecting the planet.
- Ethical consumption: Demonstrate awareness and responsibility, valuing sustainability along with tradition.
This Diwali, along with lighting lamps, let your thoughts and actions shine bright through BestIAm®.
True light is not just outside—it is reflected in our choices and deeds.
BestIAm® wishes you a very happy Diwali.
Thank you!
Sources-
