नमस्कार प्रकृति मित्रों!
क्रिसमस ईसाई धर्म का लोकप्रिय त्योहार है जो ईसा मसीह अर्थात प्रभु यीशु के जन्म के कारण मनाया जाता है और प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस संपूर्ण विश्व में पारंपरिक उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
इस दिवस, बच्चे तो एक ही व्यक्ति की प्रतीक्षा में होते हैं जिसका नाम है— सफेद दाढ़ी वाला सांता क्लॉज़। यह वो प्रिय पात्र हैं जो प्रतिवर्ष अपनी झोली में रंग-बिरंगी कागजों में लपेटे हुए चॉकलेट्स, खिलौने या अन्य ढेरों उपहार लाता है, जैसे मानो वो बच्चों के आनन्द का खजा़ना ही लेकर आता हो।
क्रिसमस की रोचक कथा

क्रिसमस शब्द का अर्थ होता है ‘क्राइस्ट का मास’, और अब आइए जानते हैं प्रभु यीशु के जन्म की अनोखी कथा।
कहानी नासरत शहर में मरियम नाम की एक युवा यहूदी महिला के सामने देवदूत गेब्रियल के प्रकट होने से आरंभ होती है। मरियम, जिसकी सगाई यूसुफ नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, उसे एक दिवस यह आश्चर्यजनक सूचना मिलती है कि, वह पवित्र आत्मा से एक बच्चे को जन्म देगी और यह बच्चा भगवान का पुत्र होगा।
आरंभ में मरियम उलझनों में खो जाती है, परंतु बाद में विश्वास के साथ वो इस बात को स्वीकार करती है। फिर यूसुफ को मरियम के गर्भवती होने का सत्य पता चलता है और वह चिंतित होकर अपनी सगाई तोड़ने का निर्णय लेता है। परंतु, तभी एक स्वर्गदूत उसे सपने में दिखाई देता है और उसे कहता है कि, मरियम का बच्चा पवित्र आत्मा से गर्भ में है और उसे विवाह कर लेना चाहिए।
फिर कथा आगे बढ़ती है। रोमन सम्राट सीज़र ऑगस्टस जनगणना का आदेश देता है, जिसमें सभी को अपने पैतृक नगरों में लौटकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। यूसुफ, जो दाऊद घराने का होता है, वो जनगणना पूर्ण करने के लिए मरियम के साथ दाऊद के नगर बेथलहम जाता है। बेथलहम इसी कारण महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह उस भविष्यवाणी को पूर्ण करता है कि मसीहा का जन्म दाऊद के नगर में होगा।
परंतु उस जनगणना के कारण, बेथलहम में भीड़भाड़ अधिक होती है। तभी कहीं पे जगह न मिलने के कारण यूसुफ और मरियम एक पशु आश्रय में शरण लेते हैं, जहाँ चरनी या चारा रखने का स्थान था, और वहीं पे यीशु का जन्म हुआ।
क्रिसमस मनाने का उद्देश्य
कोई भी धर्म हो या उत्सव, सब का संदेश एक— प्रेम, शांति, भाईचारा का सम्मान और उदारता और सद्भावना को प्रोत्साहन।
इससे समाज में विविध धर्म के लोग एकत्रित आकर उत्सव का आनंद ले सकते हैं, जिससे एकता बढ़ती है और धार्मिकता को लेकर आदर भावना दृढ होती है। तो क्रिसमस मनाने के पीछे भी यही संदेश और उद्देश्य है।
क्रिसमस की ढेरों तैयारीयां और परंपराएं
🎄🌟 क्रिसमस ट्री सजावट:
सनोबर का पेड़ या फर का पेड़, जिसे आज हम क्रिसमस ट्री कहते है। यह हरा-भरा ट्री तैयार किया जाता है, जिसे रंग-बिरंगे लाल और सफेद लाइट्स से सजाते है, ताकि वह आकर्षक लगे। वैसे लाल और हरा क्रिसमस के पारंपरिक रंग हैं, क्योंकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त का प्रतीक है, और हरा अनंत जीवन का प्रतीक।
क्रिसमस ट्री सजाना यह भी एक परंपरा है और यह परंपरा जर्मनी में 16वीं सदी से चली आ रही है। तब लोग इस पेड को अपने घरों में लाते थे और मोमबत्तियों से सजाते थे।
🍰🍩 स्वादिष्ट पकवान:
क्रिसमस पर केक और कुकीज बनाएं जाते है, विविध प्रकार का स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जाता है, लोग अपने प्रियजनों को भोजन का आमंत्रण देते हैं और साथ मिलकर भोजन का आनंद लेते हैं।
🎁 🛍️ उपहार और ग्रीटिंग कार्ड्स:
बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको उपहार भाते हैं, और यह भी क्रिसमस की एक परंपरा है।
🎼🎶 लोकप्रिय संगीत:
क्रिसमस पर जिंगल बेल, जिंगल बेल यह गीत सबको मंत्रमुग्ध कर देता है।
सांता क्लॉज़: बच्चों का जादूई मित्र

क्रिसमस का नाम आते ही सर्वप्रथम जो छवि आँखों के सामने आती है, वह है लाल पोशाक पहना हँसमुख सांता क्लॉज़।
सांता क्लॉज़ को सेंट निकोलस या फादर क्रिसमस के नाम से भी जाना जाता है। सांता क्लॉज़ की परंपरा की उत्पत्ति सेंट निकोलस की कथाओं से हुई है, जो एक ईसाई संत थे और अपने दान-पुण्य के कार्यों के लिए प्रसिद्ध थे। संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मृत्यु के 280 साल बाद मायरा नगर में हुआ था। बचपन में ही माता-पिता को खो देने के कारण उनकी प्रभु यीशु में आस्था थी। वे बड़े होकर ईसाई धर्म के धार्मिक नेता बने, जिन्हें बच्चों को उपहार देना अच्छा लगता था
BestIAm®: डिजिटल सांता

जिस प्रकार सांता क्लॉज़ बच्चों के लिए किसी जादूगर से कम नहीं होता— जो आनन्द बाँटना, चेहरे पर हंसी लाना, सबकी इच्छाएं पूर्ण करना यह सारे कर्तव्य निष्ठा से निभाता है, ठीक उसी प्रकार BestIAm® जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के भी विविध कर्तव्य है।
अर्थात, कर्तव्य– साझेदारी का, नवीन जीवन, उर्जा, स्वरूप और अवसर देने का।
अब वास्तव में, घर के नवीन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रत्येक मनुष्य प्रेम करता है, उसकी अच्छे से देखभाल करता है, परंतु पुराने उपकरण?
उन्हें प्रेम नहीं मिलता, बस आलोचनाएं मिलती हैं कि, “यह तो खराब हो चुका है, यह उपयोगी नहीं है, इसे फेंक दो, कचरा कहीं का”।
परंतु, पुराने उपकरण भी प्रेम के पात्र होते हैं और यही संदेश BestIAm® देता है। और यह मात्र बोलता नहीं है, साथ-साथ क्रिया [एक्शन] भी करता है।
उदाहरणार्थ–
क्रिसमस आते ही या उससे भी पूर्व हमारे घरों में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीददारी की जाती है। कोई नया स्मार्टफोन खरीदता है, तो कोई नया ओवन।
परंतु इस खरीददारी में कई बार ग्राहकों द्वारा वस्तुएं एक्सचेंज की जाती हैं, या कुछ वस्तुएं वापस की जाती है। फिर वही वस्तुएं इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के गोदामों में धूल खाकर पड़ी रहती हैं।
तो, यहीं पर आता है हमारा BestIAm®।
यह उन एक्सचेंज और वापस की हुई, खाली पड़ी हुई इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को उन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदता है, फिर उन्हें नया जीवन देने के लिए अपने नवीनीकरण सहयोगियों के पास सुरक्षित भेज देता है जो उन्हें नया रुप देते हैं, और अंततः, वो वस्तुएं किसी नए घर का हिस्सा बनती हैं। इस में कोई खराब वस्तु स्वीकार नहीं की जातीं।
तो इस प्रक्रिया में BestIAm® प्रथम कदम उठाता है पुराने को नवीन बनाने के लिए।
निष्कर्ष
मित्रों, जीवन में दूसरा अवसर मिलना कठीन है, परंतु पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स इतने भाग्यशाली हैं कि, उनके साथ BestIAm® खड़ा है, जो अपनी रिसाइकल, री-यूज और रिड्यूस संकल्पना के साथ उन्हें दूसरा अवसर देता है।
तो इस क्रिसमस, आप अपने प्रियजनों को उपहार दें, और विचार करें कि आप BestIAm® के इस अभियान का हिस्सा बनकर धरती और मानवता को भी कोई उपहार कैसे दे सकते हैं।
BestIAm® की ओर से
क्रिसमस की आपको अनंत शुभकामनाएँ!
धन्यवाद!
Sources:
- https://www.aajtak.in/religion/news/story/christmas-2024-date-significance-and-history-of-jesus-christ-birth-tlifdu-dskc-2127665-2024-12-25
- https://www-twinkl-it.translate.goog/teaching-wiki/christmas-day?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc
- https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/christmas-history-who-had-celebrate-christmas-very-first/articleshow/96472281.cms
- https://www-biblestudytools-com.translate.goog/bible-study/topical-studies/why-did-god-choose-mary-to-give-birth-to-jesus.html?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc
Christmas 2025: Celebration, Gifts, and BestIAm®
Greetings Nature Lovers!
Christmas is the popular festival of Christianity, celebrated on December 25 every year, marking the birth of Jesus Christ, and it is observed as a traditional festival across the world.
On this day, children eagerly wait for one special person—the white-bearded Santa Claus. He is that beloved character who brings a bag full of gifts, toys, and chocolates wrapped in colorful papers every year, as if he were bringing a treasure of joy for children.
The Fascinating Story of Christmas

The word Christmas means “Christ’s Mass.” Now, let us know the unique story of the birth of Lord Jesus.
The story begins when the angel Gabriel appeared before a young Jewish woman named Mary in the city of Nazareth. Mary, who was engaged to a man named Joseph, received the astonishing news one day that she would give birth to a child through the Holy Spirit, and this child would be the Son of God.
At first, Mary was confused, but later she accepted it with faith. Then Joseph discovered that Mary was pregnant and decided to end the engagement. But soon, an angel appeared to him in a dream and told him that Mary’s child was conceived through the Holy Spirit and that he should marry her.
The story continues—
Roman emperor caesar augustus ordered a census in which everyone had to return to their ancestral towns for registration. Joseph, who belonged to the house of David, went to Bethlehem with Mary. Bethlehem became significant as it fulfilled the prophecy that the Messiah would be born in the city of David.
But because of the census, Bethlehem was overcrowded. Finding no place to stay, Joseph and Mary took shelter in a stable, and there, in a manger, Jesus was born.
The Purpose of Christmas
No matter what the religion or festival, the message is the same—love, peace, brotherhood, generosity, and harmony.
Christmas too carries this message: it brings people of different faiths together to celebrate, which strengthens unity and mutual respect for each other’s beliefs.
Preparations and Traditions of Christmas
🎄🌟 Decorating the Christmas Tree:
A spruce or fir tree, which we now call the Christmas Tree, is decorated beautifully with red and white lights so that it looks attractive. Traditionally, red is the symbol of Christ’s blood, while green represents eternal life.
The tradition of decorating Christmas trees began in 16th-century Germany, when people brought trees into their homes and decorated them with candles.
🍰🍩 Delicious Food:
Cakes and cookies are prepared during Christmas, along with other special dishes. Families invite their loved ones and enjoy meals together.
🎁 🛍️ Gifts and Greeting Cards:
Everyone loves gifts, from children to adults—and this too is a Christmas tradition.
🎼🎶 Popular Music:
Songs like “Jingle Bells” enchant everyone during Christmas.
Santa Claus: The Magical Friend of Children

When we hear the name “Christmas,” the first image that comes to mind is of cheerful Santa Claus, dressed in a red outfit.
Santa Claus is also known as Saint Nicholas or Father Christmas. The tradition of Santa Claus originated from the stories of Saint Nicholas, a Christian saint famous for his acts of charity. He was born in the third century, about 280 years after the death of Jesus, in the city of Myra. Having lost his parents at an early age, Nicholas placed his faith in Jesus Christ. He grew up to become a Christian leader, and he loved giving gifts to children.
BestIAm®: The Digital Santa

Just as Santa Claus seems like a magician to children—spreading joy, bringing smiles, and fulfilling wishes—BestIAm® as a digital platform also fulfills many responsibilities.
Its role is to share, renew, energize, transform, and create opportunities.
In reality, everyone loves their new electronic gadgets and takes good care of them. But what about the old ones?
They are often criticized—“It’s broken, it’s useless, throw it away, just junk.”
But, even old devices deserve love, and this is the message of BestIAm®. And not just in words, but through real action.
For example—
During Christmas or even before, people shop heavily on e-commerce platforms like Amazon and Flipkart. Some buy new smartphones, some purchase new ovens. In this process, many customers exchange or return items, and those items lie unused in warehouses.
This is where BestIAm® steps in.
It buys those returned and exchanged electronic goods from e-commerce platforms and sends them to its refurbishing partners, who renew them, give them a new look, and finally, they become part of someone’s home again. Importantly, no defective products are accepted.
Thus, BestIAm® takes the first step in transforming the old into the new.
Conclusion
Friends, in life, getting a second chance is difficult. But old electronics are lucky, because BestIAm® stands with them, giving them a second life through its philosophy of Recycle, Reuse, and Reduce.
So this Christmas, while you give gifts to your loved ones, also think about how you can join BestIAm® mission and gift something meaningful to the earth and humanity.
BestIAm® wishes you endless Christmas greetings!
Thank you!
Sources:
- https://www.aajtak.in/religion/news/story/christmas-2024-date-significance-and-history-of-jesus-christ-birth-tlifdu-dskc-2127665-2024-12-25
- https://www-twinkl-it.translate.goog/teaching-wiki/christmas-day?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc
- https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/christmas-history-who-had-celebrate-christmas-very-first/articleshow/96472281.cms
- https://www-biblestudytools-com.translate.goog/bible-study/topical-studies/why-did-god-choose-mary-to-give-birth-to-jesus.html?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc

Start earning every time someone