BestIAm Consulting International Pvt Ltd

गोवर्धन पूजा: श्रीकृष्ण से लेकर आज का आधुनिक गोवर्धन–BestIAm®

नमस्कार प्रकृति मित्रों!

“बरसते मेघ की ध्वनि, इन्द्र का प्रकोप, और भयभीत हुए ब्रजवासी…
तभी प्यारे से नन्हे कान्हा ने अपनी छोटी सी उंगली पर उठा लिया विशाल गोवर्धन पर्वत”।

यही तो है गोवर्धन पूजा का चमत्कार, और यही है इस का अनन्त सार।

तो, हिंदी संस्कृति का एक शुभ उत्सव माना जाने वाला गोवर्धन पूजा का उत्सव दीपावली के बाद आने वाला आगामी दिवस होता है, जो इस वर्ष 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। 

तो आईए, आज जान लेते हैं गोवर्धन पूजा से संबंधित एक महान कथा, भगवान श्रीकृष्ण की महालीला की गाथा, और ‘आज के गोवर्धन’ के बारे में। 

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा


पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार ब्रजवासियीओं ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर इंद्र देवता की पूजा को छोड़ गोवर्धन पर्वत की पूजा आऱंभ करी। इस बात से इंद्र देवता को‌ क्रोध आया और इसी कारणवश उन्होंने मूसलधार वर्षा से ब्रजवासियों पर प्रकोप बरसाना आरंभ किया। उसी समय, ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत जैसा विशाल पर्वत उठाया, जिसके नीचे सभी लोग शरण में आ गए। सात दिवस तक, गोवर्धन पर्वत के नीचे रहकर उन्होंने इंद्र के प्रकोप से स्वयं और अन्य ब्रजवासियों की रक्षा करी। इसके बाद, श्रीकृष्ण नेगोवर्धन पर्वत को पूजनीय बताया और उसी समय से ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का प्रारम्भ किया। इस पूजा का उद्देश्य प्रकृति और धरती माता के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करना भी है।‌ 

इस दिवस पर, विभिन्न स्थानों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को भगवान के निमित्त भोग व नैवेद्य में नित्य के नियमित पदार्थों के अतिरिक्त यथासामर्थ्य अन्न से बने कच्चे-पक्के भोग, फल, फूल; अनेक प्रकार के पदार्थ जिन्हें छप्पन भोग कहते हैं।

वैसे आज की तिथि में, गौ माता का संरक्षण यह हम सभी का कर्तव्य है, क्योंकि वो‌ माता कहलाई जाती है, जिसके दूध का हमारे जीवन में अनोखा महत्व है। अब, प्रतिदिन हम गौ माता का सम्मान करते ही हैं परंतु, कुछ स्थानों पर गोवर्धन पूजा के दिवस पर गौ माता का भी पूजन किया जाता है। पाँव धोकर, कुमकुम लगाकर, पुष्पहार पहना कर गौ माता का आशीर्वाद लिया जाता है। 

गोवर्धन पूजा का आधुनिक संदेश

यह मात्र एक पौराणिक कथा नहीं है, यह आज के समय के लिए एक प्रेरणा भी है।
यह हमें सिखाती है कि, प्रकृति की रक्षा करनी है, गौ माता का सम्मान करना है, और समर्पण और विश्वास से संकटों का समाधान पाना है। आज भी हमारे जीवन में यह पर्व हमें स्मरण दिलाता है कि, धरती और पर्यावरण ही वास्तविक देवता हैं।

यहीं से जुड़ती है BestIAm® की संकल्पना

जिस प्रकार भगवान गोविंद ने प्रकृति और गोवर्धन की पूजा का महत्व समझाया, उसी प्रकार आज के समय में BestIAm® जैसा डिजिटल मार्केटप्लेस हमें यह सिख देता है कि, हमें अपनी धरती को सुरक्षित रखने के लिए कर्तव्यदक्ष बनना होगा।

अब भगवतगीता में मुरलीधर कहते हैं कि, 

“सर्व-धर्मन् परित्यज्य, माम् एकः चरणायः व्रज,
अहः त्वाः सर्व-पापेभ्यो मोक्षयिन्यामि मा शुचः!”

जिसका अनुवाद यह है कि, “सब प्रकार के धर्मों को त्यागकर मेरी शरण में आ जाओ। मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्ति दिला दूँगा, डरो मत”

अब सच्चा समर्पण तब होता है जब हम ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखते हैं- ठीक उसी प्रकार जैसे गोकुलवासियों का भगवान कृष्ण पर अटूट विश्वास था, और भगवान श्रीकृष्ण ने इसी विश्वास के साथ गोवर्धन पर्वत उठाकर, वर्षा में भीगने से, सब का स्वास्थ्य बिगडने से या किसी का भी जीवन संकट में आने से सब को बचाया था। अर्थात, एक प्रकार से उन्हें नवीन‌ जीवन ही दिया। 

आज का ‘गोवर्धन’:‌ BestIAm®

जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर गाँव वालों को संकटों से मुक्ति दिलाई थी, उसी प्रकार आज BestIAm® भी मुक्ति दिला रहा है। 

परंतु, किस से?

मित्रों, ई-कचरेसे। अर्थात, पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गृहोपयोगी उपकरण, जिनका मूल्य हमारे अनुसार शून्य है। 

परंतु, BestIAm®जैसा डिजिटल मार्केटप्लेस, जो एक ऐसा मंच है, विचार है, जो यह सिखाता है कि, पुरानी वस्तुएँं भी अनमोल बन सकती हैं।

तो, BestIAm® का अभियान पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नवीन जीवनदान देने का है। यह एक ऐसा ‘छप्पन भोग’ है जिसमें गुणवत्ता का स्वाद भी है और बचत का भी। और इस से जुड़ी तीन बातें है-

  1. पुराने में नूतन झिलमिलाहट:  BestIAm® उन सभी पुराने उपकरणों को एकत्रित करता है, जिन्हें साधारण दोष या पुराना होने के कारण छोड़ दिया गया था।
  2. विशेषज्ञों की जादूगरी: BestIAm® से जुड़े कुशल तकनीशियनों द्वारा प्रत्येक पुर्जा सावधानीपूर्वक सुधारकर उपकरण को ऐसा नवीन रूप दिया जाता है।
  3. गुणवत्ता की परीक्षा: प्रत्येक सुधारित उपकरण सख्त गुणवत्ता-परीक्षण प्रक्रिया से आगे बढ़ता है। तब तक उसे भेजा नहीं जाता, जब तक वह पूर्ण रूप से सुरक्षित, प्रामाणिक और नवीन जैसा प्रदर्शन न करे।

और परिणामस्वरूप, आपको प्राप्त होता है उत्कृष्ट अनुभव, विश्वासू और टिकाऊ उपयोग, बिना नवीन उपकरण खरीदने की आवश्यकता के।

गोवर्धन पूजा और BestIAm®:एक समान दृष्टि

गोवर्धन पूजा का उद्देश्य है धरती माता और गौधन का संरक्षण, और BestIAm® का- धरती के भविष्य का संरक्षण।

जहाँ गोवर्धन पर्वत ने ब्रजवासियों को आश्रय दिया, वहीं BestIAm® आज की पीढ़ी को टिकाऊ विकल्प देकर प्रकृति की रक्षा का मार्ग दिखाता है।

 जब ‘खरीददारी’ बन जाए ‘क्रांति’!

इस गोवर्धन पूजा, जिस प्रकार हमने गोबर का पर्वत बनाकर प्रकृति को सम्मान दिया, उसी प्रकार BestIAm® के साथ जुड़कर प्रौद्योगिकी का एक नवीन पर्वत बनाएँ और अपनी धरती को ई-कचरे के असुर से मुक्त कराएँ।

तो, जिस प्रकार गोकुलवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण पर अटूट विश्वास दिखाया, उसी प्रकार अब आप BestIAm® पर आंख बंद कर के विश्वास दिखाइए और साथ में हाथ मिलाइए!

BestIAm® की ओर से आपको गोवर्धन पूजा दिवस की शुभकामनाएँ।

धन्यवाद!

Sources:

—————————————————-

Govardhan Puja: From Lord Krishna to Today’s Modern Govardhan – BestIAm®

Greetings Nature Lovers!

“The sound of pouring rain, Indra’s wrath, and the terrified villagers of Braj…
Then appeared little KanhKanha, lifting the mighty Govardhan hill on his little finger.”

This is the miracle of Govardhan Puja, and this is its eternal essence.

Celebrated the day after Diwali, Govardhan Puja falls on October 22 this year. Let’s explore the ancient legend, Lord Krishna’s divine play, and what “modern Govardhan” means today.

The Mythological Story of Govardhan Puja

According to the scriptures, once the people of Braj, following Krishna’s advice, stopped worshipping Indra and began worshipping Govardhan Hill. Angered, Indra unleashed torrential rains upon them. To protect the villagers, Lord Krishna lifted the massive Govardhan Hill on his little finger, providing shelter for everyone underneath for seven days.

Since then, the hill has been worshipped, symbolizing respect for nature and Mother Earth. On this day, replicas of Govardhan are made from cow dung, and offerings called “Chhappan Bhog”—comprising 56 different foods—are presented along with fruits, flowers, and other ritual items.

In today’s time, the protection of the sacred cow (Gau Mata) is our responsibility. Because she is revered as a mother, whose milk holds a unique importance in our lives.

Now, while we honor Gau Mata every day, in some places, on the day of Govardhan Puja, she is also worshipped. Her feet are washed, she is adorned with vermilion and garlands, and blessings are sought from her.

The Modern Message of Govardhan Puja

This festival teaches us to protect nature, respect animals, and face challenges with faith and devotion. The earth and environment are the true deities.

Here’s where BestIAm® comes in. Just as Lord Krishna highlighted the importance of Govardhan and nature, BestIAm® demonstrates that we must act responsibly to protect our planet.

This is Where the Philosophy of BestIAm® Connects

Just as Lord Govind taught the importance of respecting nature and worshipping Govardhan, today a digital marketplace like BestIAm® teaches us that we must act responsibly to protect our Earth.

As Krishna says in the Bhagavad Gita:

“सर्व-धर्मन् परित्यज्य, माम् एकः चरणायः व्रज,
अहः त्वाः सर्व-पापेभ्यो मोक्षयिन्यामि मा शुचः!”

Which translates to:

“Abandon all other duties and take refuge in Me alone; I will liberate you from all sins, do not grieve.”

True surrender occurs when we place complete faith in the Divine—just as the residents of Gokul had unwavering faith in Lord Krishna. With that very trust, Krishna lifted the Govardhan mountain, protecting everyone from the torrential rains, preventing illnesses, and saving lives from peril. In essence, He granted them a new life.

Today’s “Govardhan”: BestIAm®

Just as Krishna saved the villagers from the storm, BestIAm® protects our planet from the storm of e-waste. Old electronic and household devices, often considered worthless, can now receive a new lease of life.

BestIAm®s approach is like a modern Chhappan Bhog:

  1. New Sparkle in the Old: Collects devices discarded due to minor defects or age.
  2. Expert Craftsmanship: Skilled technicians refurbish each component meticulously.
  3. Quality Assurance: Every refurbished device undergoes rigorous testing before delivery.

The result: trusted, durable, and eco-friendly products, without buying brand-new devices.

Govardhan Puja & BestIAm®: A Shared Vision

  • Govardhan Puja: Honoring Mother Earth and cattle.
  • BestIAm®: Protecting the planet’s future.

Just as the hill offered shelter to the villagers, BestIAm® provides sustainable solutions today, turning your e-waste into a mountain of new opportunities.

When “Shopping” Becomes a “Revolution”!

This Govardhan Puja, joins hands with BestIAm® to create a new “mountain” of technology while safeguarding the earth from the e-waste demon.

Like the people of Gokul trusted Krishna wholeheartedly, place your trust in BestIAm® and be part of this positive transformation!

BestIAm® wishes you a joyful Govardhan Puja diwas.

Thank you!

Sources:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Product Enquiry

Scroll to Top