भाई दूज पर्व 2025: परंपरा, प्रेम और प्रेरणादायी BestIAm®

नमस्कार प्रकृति मित्रों!
भाई दूज आते ही घर-आँगन में एक विलक्षण चमक और उर्जा होती है। दीपों की चमक और नाते की मिठास एकत्रित उतर आती है, और हो भी क्यों ना, यह प्रत्येक भाई-बहन का अपना उत्सव होता है। इस दिवस, बहन अपने भाई के लिए तिलक तैयार करती है, भाई मुस्कुराता है और उस छोटे से तिलक में छिपे अपने कर्तव्य का अनुभव लेता है। यह पर्व मात्र भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं… विश्वास, सुरक्षा और एक-दूसरे के आनंद में एकत्रित चलने का संदेश भी है।
इस दिवस, जिस प्रकार बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है, उसी प्रकार भाई भी प्रत्येक संकट में अपनी बहन की छाया बनने का वचन देता है।
वैसे, भाई दूज विविध पद्धतियों से मनाया जाता है… और इस वर्ष, आपको पता है भाई दूज को सबसे अनोखा बनाने का कार्य किया है तेजस्वी और अनुराग ने। परंतु, यह जानने से पूर्व जान लेते हैं भाई दूज की कथा के बारे में।
भाई दूज की अद्वितीय कथा

पौराणिक कथा कहती हैं कि, भगवान सूर्य नारायण की धर्मपत्नी छाया हैं। भगवान सूर्य और छाया के पुत्र और पुत्री हैं यमराज तथा यमुना जी। यमुना जी को अपने भाई यमराज से विशेष प्रेम था। वह उन से निवेदन करती रहती थी कि, वो अपने इष्ट मित्रों के साथ आकर उनके घर भोजन करें। परंतु, कार्य की व्यस्तता के चलते यमराज जी बहन की बात को टालते रहे।
परंतु, कार्तिक शुक्ल पक्ष का वो दिवस, जब यमुना जी ने अपने भाई को भोजन के लिए अपने घर आने के लिए आमंत्रित कर वचनबद्ध कर दिया। उस समय, यमराज ने विचार किया कि, “मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। परंतु, बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है”।
उसी समय, बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना के आनंद का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर, पूजा करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने के लिए कह दिया।
यमुना ने कहा कि, “भाई आप हर वर्ष इसी दिवस पर मेरे घर आया करें। मेरी तरह जो बहन इस दिवस पर अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे”। उस पर यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक के लिए प्रस्थान किया। इसी दिवस से, भाई दूज के पर्व की परंपरा का शुभारंभ हुआ।
BestIAm® संग, भाई दूज को अनोखा बनाने की प्रेरक कहानी

मध्यप्रदेश में स्थित, एक भाई-बहन की यह कथा है, जिनका नाम है तेजस्वी और अनुराग।
इनका यह कहना है कि, “भाई दूज पर हमने ट्विनिंग आउटफिट्स अर्थात, दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने, बचपन की स्मृतिचित्रों पर भरपूर हँसे-खिलखिलाए और उत्सव मनाया…
परंतु, हमने इस वर्ष सबसे अनोखा कार्य क्या किया?
हमने अपने पुराने ब्लूटूथ स्पीकर और डिजिटल घड़ी BestIAm® को सौंप दिए। क्योंकि, कुछ समय पूर्व हमें BestIAm® जैसे डिजिटल मार्केटप्लेस के कार्य के बारे में सूचना प्राप्त हुई, जिसका उद्देश्य पानी के जैसा स्वच्छ है, अर्थात—
✨ ई-कचरे को कम करना,
✨ पुराने उपकरणों को नवीन जीवन देना,
✨ और धरती के साथ-साथपुरानी वस्तुओं की आयु बढ़ाना।
बस, यही विचारधारा हमें भीतर तक छू गई।
इसी कारण, हमने हमारी पुरानी वस्तुएँं फेंकी नहीं। अब एक बहन जिस प्रकार अपने भाई के आजीवन आनन्द की मनोकामना करती है, उसी प्रकार हमारे छोड़े गए उपकरण किसी अन्य व्यक्ति के आनंद का कारण बनें यह हमारी मनोकामना थी।
अब कल्पना किजिए, कल को वही स्पीकर या घड़ी BestIAm® के माध्यम से, उनके सहयोगीओं से उचित मरम्मत और परीक्षण के बाद किसी अन्य परिवार में जब रिफ़र्बिश्ड उपहार बनकर पहुँचेगी, तो उस भाई दूज की मिठास द्विगुणित होगी।
है ना रोचक उदाहरण!
आज का सन्देश– नाता भी, कर्तव्य भी
भाई दूज के दिवस पर एक-दूसरे के लिए खड़ा होने का और रक्षा करने का वचन दिया जाता है, और जिस प्रकार भाई अपनी बहन का रक्षक बनता है, उसी प्रकार हमें भी अपने ग्रह और संसाधनों का रक्षकबनना होगा, और BestIAm® जैसा मंच तोधरती का रक्षकबन रहा है।
यह आपके पुराने उपकरणों के दान के बदले, उन्हें जीवनदान देता है, प्रत्येक उपकरण कठोर गुणवत्ता-परीक्षण से पार कर आपको विश्वास और सुरक्षा प्रदान करता है। और सबसे महत्वपूर्ण बात– यह धरती को ई-कचरे के भार से बचाता है।
तो सारांश यह है—हम BestIAm®, आपके पुराने उपकरणों की लंबी आयु, अस्तित्व और धरती की स्वच्छता की मनोकामना करते हैं।
भाई दूज अर्थात— प्रेम, रक्षा, और विश्वास। और BestIAm® अर्थात— नवजीवन, रक्षा, और विश्वास।
BestIAm® की ओर से आपको भाई दूज दिवस की शुभकामनाएँ।
धन्यवाद!
Sources –
Bhai Dooj 2025: Tradition, Love, and Inspiring BestIAm®

Greetings Nature Lovers!
As Bhai Dooj arrives, homes are filled with a unique glow and energy. The flicker of lamps and the sweetness of sibling bonds converge into one celebration. On this day, a sister prepares a tilak for her brother, and the brother smiles, embracing the sense of responsibility hidden in that small ritual. This festival is not just a symbol of love between siblings—it conveys trust, protection, and walking together in each other’s happiness.
On this day, just as a sister prays for her brother’s long life, the brother vows to be her shadow in every challenge.
The Unique Tale of Bhai Dooj

According to mythology, Goddess Chhaya was the wife of Lord Surya (the Sun God). Their children were Yamaraj and Yamuna. Yamuna shared a special love with her brother and constantly requested him to visit her home with his friends for a meal. However, Yamaraj, busy with his duties, kept postponing.
Finally, on a day in the bright fortnight of Kartik, Yamuna insisted that he come. Yamaraj thought, “I am the one who claims lives; no one wishes to invite me. But it is my dharma to honor my sister’s goodwill.” On his way, he freed beings residing in Narak (hell). Seeing Yamaraj arrive, Yamuna was overjoyed. She welcomed him with bathing, rituals, and a feast. Pleased, Yamaraj asked her to request a boon. Yamuna said, “May every sister who performs tilak for her brother on this day be free from fear of you.” Yamaraj granted her wish with precious gifts and returned to Yamalok. Thus began the tradition of Bhai Dooj.
Making Bhai Dooj Unique with BestIAm®

In Madhya Pradesh, siblings Tejaswi and Anurag share a modern story. They said, “This Bhai Dooj, we wore matching outfits, laughed over childhood memories, and celebrated. But, the most unique act we did was donate our old Bluetooth speaker and digital clock to BestIAm®.”
They learned about BestIAm®’s mission:
✨ Reducing e-waste
✨ Giving old devices a new life
✨ Extending the life of objects sustainably
Inspired, they chose not to discard their old gadgets. Just as a sister wishes happiness for her brother, they wished their devices would bring joy to another family after being refurbished by BestIAm®.
Imagine the same speaker or clock, now repaired and quality-checked, arriving as a gift to another home—doubling the joy of Bhai Dooj.
The Modern Message – Bond, Duty, and Care
On Bhai Dooj, siblings promise to protect and stand by each other. Similarly, we must protect our planet and resources. BestIAm®, a digital platform, acts as a guardian of the Earth:
- Donating old devices gives them a renewed life
- Each device undergoes strict quality checks to ensure safety and trust
- E-waste is reduced, protecting the planet
In short, Bhai Dooj signifies love, protection, and trust—while BestIAm® represents new life, protection, and reliability.
BestIAm® wishes you a joyful Bhai Dooj divas.
Thank you!
Sources –
