महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025: परिवर्तन की अनोखी गाथा
नमस्कार प्रकृति मित्रों,
इस वर्ष, मंगलवार 7 अक्टूबर का दिवस अर्थात, महर्षि वाल्मीकि जयंती दिवस।
वाल्मीकि जयंती यह परिवर्तन, नवीन आरंभ और सतत प्रयास का प्रतीक है।
परंतु, विचार करने वाली बात यह है कि एक समय में, जो मनुष्य एक डाकू था, वो आकस्मिक वाल्मीकि कैसे बन गया, जिसने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना करी?
इसी की एक रोचक कथा आईए आज जान लेते हैं।
रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि तक: अद्भुत परिवर्तन

यह कई वर्ष पूर्व की कथा है। एक जंगल में डाकू रत्नाकर रहता था, जिसके क्रोध ने तो मर्यादाओं का उल्लंघन कर दिया था। लोग उसके नाम से ही भयभीत हो जाते थे। परंतु, एक दिवस जब जंगल में नारद मुनि से रत्नाकर मिला, तो उसका जीवन ही बदल गया। क्योंकि, नारद जी ने उसे राम शब्द का जाप करने का सुझाव दिया। रत्नाकर अनेक प्रयासों के बाद भी अपने आप को राम शब्द का जाप करने के लिए तैयार नहीं कर पाया। इसी कारण, नारद जी ने उसे मरा कहने के लिए कहा।
अंततः, मरा ने राम का रूप धारण कर लिया और जैसे-जैसे उसकी तपस्या कई वर्षों तक जारी रही, उसके चारों ओर दीमक के टीले बन गए। इस सब में, रत्नाकर की निरंतर और कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा ने उसे आशीर्वाद दिया और उसका नाम वाल्मीकि रखा।
तो इसी प्रकार, वाल्मीकि जी ने जंगल का अंधकार छोड़कर राम नाम का जाप शुरू किया। अर्थात, छोटे-छोटे प्रयासों से उन्होंने महानता प्राप्त करी और इतिहास में अमर हो गए।
इसी कारण, त्रेता युग में जन्मे महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में इस दिवस को वाल्मीकि जयंती के रूप में संपूर्ण देश में मनाया जाता है। महर्षि वाल्मीकि का पूर्ण जीवन बुरे कर्मों को त्यागकर अच्छे कर्मों और भक्ति का मार्ग स्वीकार करता है, और इसी महान संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है।
परंतु मित्रों, उनका यह सिद्धांत आज के युग में भी लागू होता है- जैसे पुराना आचरण, पुराने विचार, और यहां तक की पुरानी वस्तुओं के लिए भी।
BestIAm®: पुरानी वस्तुओं का भविष्य

आज, BestIAm® जैसा मंच वही कार्य करता है, जो वाल्मीकि जी ने अपने जीवन में किया– “नया अवसर देना”।
परंतु, कैसे?
पुरानी वस्तुओं का कायाकल्प है नवीन आनन्द का स्रोत: पुराने और बेकार माने जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वस्तुएँं BestIAm® खरीद लेता है, ताकि वो अकारण पड़ी न रहें और न ही नदी-तालाबों का कचरा बने।
रिसाइकल, री-यूज़ और रिफर्बिशिंग संकल्पना:
पुरानी वस्तुओं को नवीन रूप देने के लिए विभिन्न नवीनीकरण सहयोगी या भागीदारों से BestIAm® साझीदारी करता है, ताकि पुरानी वस्तुएँं पुनः उपयोग में आए। अल्प मूल्य, श्रेष्ठ अनुभव: पुरानी वस्तुओं को नवीन अवसर देकर ग्राहकों को लाभ देने के लिए प्रत्येक दिवस BestIAm® तत्पर और पारदर्शी रहता है। BestIAm® यह मात्र एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नहीं है, यह स्मार्ट, कर्तव्यदक्ष और सतत परिवर्तन का स्थान भी है।
वाल्मीकि जयंती का संदेश और BestIAm®

महर्षि वाल्मीकि जयंती हमें यही स्मरण दिलाती है:
“पुराने को अनदेखा न करें, छोटे प्रयासों की सहायता से बडा सुधार लाएं, और द्वितीय अवसर अवश्य दें। छोटा कर्म अद्वितीय कार्य कर सकता है”।
तो वाल्मीकि जयंती और BestIAm® का संदेश एक ही तो है।
जिस प्रकार, वाल्मीकि जी अपने जीवन में परिवर्तन लेकर आए, उसी प्रकार BestIAm® निरंतर अपने छोटे प्रयासों से प्रत्येक घर और संपूर्ण समाज में परिवर्तन ला रहा है, जैसे:
BestIAm® पुराने उपकरणों या वस्तुओं के लिए आशा बनता है। ई-कचरे को कम करने और पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक दिवस इस काम में समर्पित करता है। अल्प मूल्य और गुणवत्ता पूर्ण समाधान का अनुभव देता है।
तो, जिस प्रकार वाल्मीकि जी ने नारद मुनि को अपना गुरु माना और अपना जीवन एक उज्वल भविष्य में परिवर्तित किया, ठिक उसी प्रकार BestIAm® आपके लिए गुरू बन सकता है और पुराने को नवीन भविष्य भी दे सकता है।
BestIAm® की ओर से आपको महर्षि वाल्मीकि जयंती दिवस की शुभकामनाएँ।
धन्यवाद!
Sources-
https://www.livehindustan.com/astrology/valmiki-jayanti-2024-date-time-poojavidhi-and-significance-201729080619889.amp.html
https://www.amarujala.com/amp/photo-gallery/education/valmiki-jayanti-2024-why-is-valmiki-jayanti-celebrated-know-its-history-and-significance-2024-10-16#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17580104953504&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com
——————————————————–
Maharshi Valmiki Jayanti 2025: The Unique Tale of Transformation
Greetings Nature Lovers!
This year, Tuesday, 7th October 2025, marks Maharshi Valmiki Jayanti.
Valmiki Jayanti symbolizes transformation, new beginnings, and sustained efforts.
But here’s something to ponder: How did a man who was once a dacoit transform into Valmiki, the great sage who authored the epic Ramayana? Let’s explore this fascinating story.
From Ratnakar to Maharshi Valmiki: A Remarkable Transformation

Years ago, a dacoit named Ratnakar lived in the forest. His anger and deeds had shattered all moral limits, and people trembled at the mere mention of his name. One day, Ratnakar met Narad Muni in the forest, and his life changed forever. Naradji advised him to chant the name of Rama.
At first, Ratnakar struggled to do so. Naradji then asked him to say “Mara” instead. With continued penance over many years, anthills formed around him as he meditated tirelessly. Pleased with his unwavering devotion, Lord Brahma blessed him and gave him the name Valmiki.
Thus, Ratnakar left the darkness of the forest behind and embraced chanting Ram’s name. Small, consistent efforts led him to greatness, immortalized in history.
In honor of Maharshi Valmiki, born in the Treta Yuga, the nation celebrates Valmiki Jayanti. His life teaches us that abandoning evil deeds and embracing good actions and devotion leads to true transformation.
BestIAm®: Giving New Life to Old Possessions

Friends, Valmiki’s principle applies even today—not just to human behavior, but also to our old thoughts and possessions.
BestIAm® performs the same role in the modern world that Valmiki did in his life: giving new opportunities.
1. Reviving old items as sources of joy: Old or unused electronics and household items are purchased by BestIAm® so they don’t remain idle or contribute to environmental waste.
2. Recycle, Reuse & Refurbish: BestIAm® partners with refurbishment experts to restore old items, making them usable again.
3. Affordable, quality experiences: By giving old items a new lease of life, BestIAm® ensures customers benefit from quality solutions at reasonable prices.
This platform is not just digital—it representssmart, responsible, and sustainable transformation.
The Message of Valmiki Jayanti & BestIAm®

Maharshi Valmiki Jayanti reminds us:
“Do not ignore the old; small efforts can bring great improvements, and second chances can create miracles. A small action can achieve extraordinary results.”
In the same way Valmiki transformed his life under the guidance of Narad Muni, BestIAm® transforms old electronics and possessions:
- It becomes a source of hope for outdated items.
- Reduces e-waste and protects the environment.
- Provides affordable, high-quality solutions for homes and businesses.
Just as Valmiki accepted guidance and created a bright future, BestIAm® can be your mentor, giving old items a new life and renewed purpose.
BestIAm® wishes you a very happy Maharshi Valmiki Jayanti.
Thank you!
Sources-
https://www.livehindustan.com/astrology/valmiki-jayanti-2024-date-time-poojavidhi-and-significance-201729080619889.amp.html
https://www.amarujala.com/amp/photo-gallery/education/valmiki-jayanti-2024-why-is-valmiki-jayanti-celebrated-know-its-history-and-significance-2024-10-16#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17580104953504&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com
