
नमस्कार मित्रों!
रक्षाबंधन – एक ऐसा त्यौहार, जो भाई-बहन के सम्बन्ध की मिठास के साथ सुरक्षा, स्नेह और सहयोग की परंपरा को भी निभाता है। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बाँधती हैं। ये हमारी परंपरा के साथ एक संकल्प भी है — रक्षा का, साथ निभाने का, और कर्त्तव्य का । ये त्योहार प्रति वर्ष हमें यह स्मरण कराता है कि कोई ऐसा है जो हमारी चिंता करता है, हमारी देखभाल करता है और हमें हर कठिनाई से बचाने के लिए सदैव तत्पर रहता है।
प्रति वर्ष रक्षाबंधन आता है परंतु क्या कभी आपने सोचा है कि हम इस सम्बन्ध की तरह अपनी धरती माँ की भी रक्षा कर सकते हैं? जब हम प्लास्टिक, ई-वेस्ट, और संसाधनों के दुरुपयोग से घिरे हुए हैं — तब रक्षाबंधन का ये संदेश और भी व्यापक हो जाता है। BestIAm® से हम इस पावन अवसर पर लेकर आये हैं एक नई सोच –
“सम्बन्धों के जैसे , संसाधनों को भी सम्मान चाहिए।”
आज आरंभ करते हैं प्रयागराज के छोटे से नगर के एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी से, जहाँ राखी की तैयारियाँ ज़ोरों पर थीं। सोनाली अपने भाई अक्षय के लिए राखी खरीद कर आई। लेकिन इस बार उसके मन में कुछ भिन्न था। अक्षय, जो अब एक छोटे-मोटे व्यवसाय की खोज में था, घर के कोने में पड़े पुराने मिक्सर, टेलीविज़न और पंखे को देखकर निराश हो जाता — “अब ये सब कबाड़ हैं… किस काम के?”
सोनाली मुस्कराई और बोली — “भइया, इस रक्षाबंधन पर मेरे पास आपकी राखी के साथ आपके लिए कुछ विशेष भी है – नये शुभारंभ का नया मार्ग ।”
अक्षय आश्चर्यचकित हुआ — “कैसा मार्ग ?”
सोनाली ने बताया कि कैसे BestIAm® नाम की एक पहल पुराने इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को नया जीवन देती है। यह प्लैट्फॉर्म उन लोगों के लिए है, जो पर्यावरण की चिंता करते हैं, साथ ही जीविका की खोज में भी हैं।
BestIAm® की साझेदारी से, कोई भी व्यक्ति थोक में रिटर्न या सेकंड हैंड इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उसे अपने नगर, कस्बे या गावों में विक्रय कर सकता है — कम मूल्य पर, अच्छी गुणवत्ता के साथ।
“रक्षाबंधन और स्थायित्व- क्यों है ये जुड़ाव आवश्यक ?”

स्वतंत्रता के लगभग 78 वर्षों बाद, देश तभी सच्चे अर्थों में स्वतंत्र कहलाएगा जब उसके नागरिक संसाधनों को बुद्धिमत्ता से उपयोग करेंगे। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हम एक नया सन्देश देना चाहते हैं, रक्षाबंधन का मूल भाव है – रक्षा करना। आज जब पृथ्वी पर्यावरणीय संकटों से जूझ रही है, हमारा कर्तव्य है कि हम उसकी भी रक्षा करें।
रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है, जहाँ हम अपने भाई या बहन के लिए कुछ अच्छा चाहते हैं। इस बार यदि आप उन्हें कोई उपहार देना चाहते हैं, तो चलिए एक ऐसे अवसर की बात करें जिससे वो खुद का व्यवसाय का शुभारंभ कर सकें।
BestIAm® का मानना है कि हर पुराना उपकरण एक अवसर है। जब भी कोई उपभोक्ता अपने काम करने वाले पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, फ्रिज , टीवी आदि) BestIAm® को देता है, तो वह उपकरण एक नव जीवन एवं एक नए अवसर का रूप ले लेता है।
हम उसे पुनरूपयोग के लिए तैयार करते हैं — उनकी पूरी तरह से सर्विसिंग, क्वालिटी चेक, टेस्टिंग और क्लीनिंग करके उन्हें नया रूप देते हैं।
BestIAm® इसी भावना के साथ “Reuse, Recycle, Reduce” को अपनाकर उपकरणों को एक नव जीवन प्रदान करता है।
Reuse: वह पुराना फ्रिज जो अब किसी घर में उपयोग होने के लिए व्यर्थ या कबाड़ का सामान बन चुका है, BestIAm® उसे खरीदकर फिर से सर्विस करता है, टेस्ट करता है, और जरूरतमंदों तक पहुँचाता है।
जिस प्रकार एक भाई अपनी बहन को नया अनुभव देने के लिए अपने पुराने खिलौने सौंपता है और उसे उपयोगी बनता है। उसी प्रकार BestIAm® एक पुराना गीजर, मिक्सर ग्राइन्डर, वॉशिंग मशीन या फ्रिज, जिसे कोई फेंक देता है या फेंक सकता है – उसको विभिन्न रूपों मे आजीविका का साधन बनाता है।
Recycle: कर्तव्यनिष्ठा के साथ नया निर्माण। कुछ वस्तुएँ भी होती हैं जो पुनरूपयोग में समस्या उत्पन्न करती हैं और BestIAm® वहाँ भी लगातार काम करता है।
हम उस उपकरण का पुनर्चक्रण (Recycle) करते हैं, ताकि उनके पुर्जे, धातु या अन्य मटेरियल्स का पुनरूपयोग किया जा सके।
यह प्रक्रिया वेस्ट मैनेजमेंट(waste management) के साथ संसाधनों को सम्मान देने का महत्वपूर्ण विकल्प है। BestIAm® में हमारा उद्देश्य है ‘’ई-कचरे को ई-कृपा में बदलना’’’ जिससे पर्यावरण को राहत मिलने के साथ स्थानीय लोगों को जीविकोपार्जन, अवसर और तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त हो।
Reduce: कचरे में अवसर को ढूंढना। आज भारत दुनिया के टॉप 3 ई-वेस्ट उत्पादकों में से एक है। प्रति वर्ष लाखों टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा फेंका जाता है — जिसमें से अधिकतम पुनः उपयोग योग्य होता है।
BestIAm® अपने अभियान के माध्यम से इस समस्या को कम (Reduce) करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
हमने घर-घर जाकर ई-कचरे को इकट्ठा करने के अभियान का शुभारंभ किया है, इसके साथ ही ServCare के साथ पार्टनरशिप के माध्यम से एक सर्कुलर इकोनॉमी में योगदान भी दे रहे हैं। इस प्रक्रिया से हम ई-वेस्ट को कम करने के साथ पर्यावरण की रक्षा, आजीविका के नए अवसर बनाने में सक्षम हो रहे हैं।
“रक्षाबंधन का नया अर्थ – “बाँधो एक ऐसा धागा, जो प्रकृति से भी सम्बन्ध जोड़ दे ”

BestIAm® के प्लेटफॉर्म से अनेकों युवा जुड़ रहे हैं जिन्होंने पुराने इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से व्यवसाय का शभारम्भ किया। यदि आप किसी भाई, बहन, मित्र या परिवारजन को रक्षाबंधन पर उपहार देना चाहते हैं — तो इस बार दें एक बिज़नेस मॉडल का उपहार। एक पुराना काम करता हुआ गीजर या एक टेबल फैन या फिर रिटर्न हुआ ओपन बॉक्स एसी!
क्योंकि BestIAm® मानता है — “भाई की रक्षा के साथ धरती माँ की रक्षा भी तो ज़रूरी है।” इस बार जब आप अपनी कलाई पर राखी बँधवाए, तो एक संकल्प लें: कूड़े को कम करने का, साधनों एवं प्रत्येक सम्बन्ध को सम्मान देने का ।
जब हम पुराने को अवसर समझने लगते हैं, तब रक्षाबंधन का अर्थ और भी व्यापक हो जाता है क्यूंकि इस दिशा में वह समाज के लिए सेवा बन जाता है।”
मान लीजिए आप किसी कस्बे या गाँव मे हैं और आप भई बहन कोई नया काम साथ मे आरंभ करना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ कर अपने ही क्षेत्र में कई और युवाओं या मित्रजनों के साथ मिलकर इस व्यवसाय का शुभारंभ कर सकते हैं।और तय कर सकते हैं कि आप सेकंड हैंड प्रोडक्ट्स लेकर उन्हें सुधारें और गांवों में बेंचे और ऐसे एक स्टार्टअप आप भी शुरू कर सकते हैं और कइयों के लिए आजीविका का और एक सस्टेनेबल भविष्य का माध्यम बन सकते हैं।
BestIAm® में हम मानते हैं कि रक्षाबंधन भाई-बहन का त्योहार के साथ हर उस रिश्ते की याद है जो संरक्षण, पुनः उपयोग, और एक हरित भविष्य का प्रतीक है। आइए, इस रक्षाबंधन, BestIAm® के साथ एक ऐसा उपहार दें जो दिल के साथ धरती भी जीत ले।
BestIAm® एक प्लेटफॉर्म, एक सोच, एक आंदोलन और एक मित्र है।
हम हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं जो जीवन में कुछ करना चाहता है, लेकिन संसाधनों की कमी उसका मार्ग अवरुद्ध करती है।
चाहे वह दुकानदार हो, स्टार्टअप फाउंडर हो या रिटेल कस्टमर — हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।
हमारे साथ जुड़े ServCare जैसे टेक्निकल पार्टनर भी इस प्रयास में योगदान दे रहे हैं — ताकि ई-कचरे(eWaste) का भली प्रकार निपटान किया जा सके।
संबंधों के साथ -साथ संसाधनों की भी रक्षा होनी चाहिए।
सम्बन्ध तभी टिकते हैं जब उन्हें सहेजा जाए — ठीक वैसे ही जैसे BestIAm® पुराने सामान को सहेजकर, संवारकर उसे एक नया अवसर बना देता है।
एक सहयोगी के रूप में BestIAm® किस तरह अहम भूमिका निभाता है।
- आपसे पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (TV, Fridge,WM AC, etc.) को बायबैक या एक्सचेंज में लिया जाता है।
- उपकरणों को जांचकर, मरम्मत कर पुनः बाजार में उतारा जाता है।
- ये उपकरण ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे व्यापारियों, या नया व्यवसाय शुरू करने वाले व्यापारियों को कम लागत में उपलब्ध कराए जाते हैं।
- इससे वेस्ट कम होने के साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना भी सुदृढ़ होता है।
“रिश्तों की तरह, संसाधनों को भी सम्मान दें
और उठाये ये महत्वपूर्ण कदम।”
🎁 भाई को दें एक ‘Green Business Opportunity‘ का गिफ्ट।
🎁 बहन को दें एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म, जहाँ वह अपनी रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल से अपना उद्यम शुरू कर सके।
🎁 परिवार में सभी को बताएं — कि कैसे पुराना सामान भी परिवर्तन ला सकता है।
More gap
BestIAm® के साथ मिलकर, एक पुराना मिक्सर, एक पुराना टीवी या वॉशिंग मशीन — बन सकता है किसी के आत्मनिर्भर बनने का माध्यम!क्योंकि
रक्षाबंधन रिश्तों की रक्षा के साथ -साथ धरती माँ और भविष्य की रक्षा का भी वचन है।
बेस्टआईएम टीम की ओर से
रक्षाबंधन की
अनंत शुभकामनाएँ!
“Protect Relationships, Protect the Earth” – A New Raksha Bandhan with BestIAm® 🌍

Hello friends!
Raksha Bandhan – a festival that not only celebrates the sweet bond between brothers and sisters but also carries the tradition of protection, affection, and mutual support. Sisters tie rakhi on their brothers’ wrists, which is both a tradition and a vow — a vow to protect, to stand by each other, and to fulfil one’s duties. Every year, this festival reminds us that there is someone who cares for us, looks after us, and is always ready to protect us in times of need.
Every year we celebrate Raksha Bandhan — but have you ever thought about protecting our Mother Earth in the same way we protect our relationships?
When we are surrounded by plastic, e-waste, and overuse of resources — the message of Raksha Bandhan becomes even more meaningful. On this special occasion, BestIAm® brings a new perspective —
“Just like relationships, resources too deserve respect.”
Let us begin with a story from a small middle-class family in Prayagraj, where Rakhi preparations were in full swing. Sonali had just bought a rakhi for her brother Akshay. But this time, she had something different in mind. Akshay, who was looking for a small business opportunity, often looked at the old mixer, television, and fan lying in a corner of the house and sighed — “They’re just junk now… what use are they?”
Sonali smiled and said, “Brother, this Raksha Bandhan, along with your rakhi, I have something special for you — a new path for a fresh beginning.”
Akshay was surprised — “What kind of path?”
Sonali explained how BestIAm® is an initiative that gives old electronics a new life. It’s a platform for people who care for the environment while also looking for a livelihood.
Through BestIAm®, anyone can source returned or second-hand electronics in bulk and sell them in their own city, town, or village — at lower prices but with good quality.
“Raksha Bandhan and Sustainability – Why This Connection Matters”

Almost 78 years after independence, our nation will only be truly free when its citizens use resources wisely. On this sacred occasion, we want to give a new message — the essence of Raksha Bandhan is protection. Today, when the Earth is facing environmental crises, it is our duty to protect her as well.
Raksha Bandhan is a time when we wish something good for our siblings. This time, if you plan to give them a gift, why not give them an opportunity — a way to start their own business?
Whenever a consumer gives their working old electronics (like washing machines, microwaves, fridges, TVs, etc.) to BestIAm®, that product gains a new life and a new purpose.
We prepare them for reuse — through complete servicing, quality checks, testing, and cleaning — giving them a fresh look and renewed value.
In this spirit, BestIAm® follows the “Reuse, Recycle, Reduce” principle to give appliances a second life.
Reuse: That old fridge which had become useless or junk for one household — BestIAm® buys it, services it, tests it, and makes it available to those who need it.
Just like a brother passing on his old toy to his sister to give her joy, BestIAm® takes an old geyser, mixer grinder, washing machine, or fridge that someone has discarded — and turns it into a source of livelihood in many different ways.
Recycle: Responsible rebuilding. Some products are difficult to reuse, and BestIAm® works in this area too.
We recycle such items so that their parts, metals, or other materials can be reused. This process not only supports waste management but also shows respect for resources. Our mission is to “turn e-waste into e-grace” — giving relief to the environment while also providing livelihood, opportunities, and technical skills to local communities.
Reduce: Finding opportunity in waste. India is among the world’s top three e-waste producers. Every year, millions of tons of electronic waste are discarded — most of which is reusable.
Through its campaigns, BestIAm® plays a leading role in reducing this problem.
We’ve started door-to-door e-waste collection drives and, in partnership with ServCare, are contributing to building a circular economy. This not only reduces e-waste but also protects the environment while creating new livelihood opportunities.
“Raksha Bandhan’s New Meaning –
Tie a Thread that Connects with Nature Too”

Many young people have joined BestIAm® and started businesses with old electronics. If you want to gift something to a brother, sister, friend, or family member this Raksha Bandhan — give them a business model. A working old geyser, a table fan, or even a returned open-box AC!
Because BestIAm® believes — “Protecting your brother also means protecting Mother Earth.” This Raksha Bandhan, when you tie or receive a rakhi, takes a vow: to reduce waste, to respect resources, and to value every relationship.
When we start seeing the old as an opportunity, Raksha Bandhan becomes even more meaningful — because in this way, it turns into a service for society.
Imagine you’re in a small town or village, and you and your sibling want to start something new together — you can join us, work with other local youth or friends, source second-hand products, refurbish them, and sell them in villages. This way, you can start your own startup and become a source of livelihood and a sustainable future for many.
At BestIAm®, we believe Raksha Bandhan is not just a festival for brothers and sisters but a reminder of every bond that symbolises protection, reuse, and a green future. This Raksha Bandhan, gives a gift with BestIAm® that wins hearts and protects the planet.
“BestIAm® is a platform, a thought, a movement, and a friend.”
We stand with every individual who wants to achieve something but is held back by a lack of resources.
Whether it’s a shopkeeper, a startup founder, or a retail customer — we walk alongside them all.
Our technical partner, ServCare, also contributes to this mission — ensuring that e-waste is managed in the best way possible.
Just like relationships need to be nurtured to last, BestIAm® nurtures and restores old goods, turning them into new opportunities.
How BestIAm® plays a key role as a partner:
- We buy back or exchange your old electronics (TV, fridge, washing machine, AC, etc.).
- We inspect, repair, and reintroduce them to the market.
- These products are made available at low cost to rural areas, small shopkeepers, or entrepreneurs starting a new business.
This not only reduces waste but also strengthens the dream of an Atmanirbhar Bharat (self-reliant India).
“Just like relationships, resources too deserve respect —
Take this important step today.”
🎁 Gift your brother a Green Business Opportunity.
🎁 Gift your sister a platform where she can start her own venture using her creativity and management skills.
🎁 Tell your family — how old products can bring change.
With BestIAm®, an old mixer, an old TV, or a washing machine can become someone’s path to self-reliance!
Because Raksha Bandhan is not only about protecting relationships but also about protecting Mother Earth and the future.
“Warm wishes from the BestIAm® team
for a blessed Raksha Bandhan!”
