BestIAm Consulting International Pvt Ltd

भारतीय नौसेना दिवस: सागर के सच्चे रक्षक को प्रणाम

भारतीय नौसेना दिवस: सागर के सच्चे रक्षक को प्रणाम

नमस्कार प्रकृति मित्रों! 

एशिया कप 2025 में, भारत के पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर महाराष्ट्र राज्य में कुछ समूहों ने आपत्ति जताई थी। कारण था— ऑपरेशन सिंदूर। अर्थात— पहलगाम हमला, महिलाओं का उजाड़ा गया सुहाग, और पाकिस्तानी हमले। 

परंतु, भारत की तीनों सेनाओं ने एकत्रित आकर इस संयुक्त ऑपरेशन को पूर्ण विराम दिया, जिसमें भारतीय नौसेना का भी विशेष योगदान है, जिनकी रणनीति ने पाकिस्तान‌ के षड्यंत्रों को समंदर में डुबो दिया। 

अर्थात, भारतीय नौसेना की बहादुरी का ऐतिहासिक इतिहास भव्य है, जिसके सम्मान में आज गुरूवार, 4 दिसंबर को हम नौसेना दिवस मना रहे है! 

भारतीय नौसेना का गौरवशाली इतिहास

“नौसेना” भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है, जिसकी स्थापना 1612 में हुई थी। इसका आदर्श वाक्य है:

“शं नो वरुणः” जिसका अर्थ है “हे वरुण, हमारे लिए शुभ हो”; वरुण, अर्थात “जल के भगवान”।

1971 के युद्ध में नौसेना का शौर्य:

भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1950 में नौसेना का गठन  फिर से हुआ और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया। विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी इस नौसेना ने वर्ष 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भारी बमबारी कर उसे उध्वस्त कर दिया। इसी कारण, नौसेना दिवस यह 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त करने वाली भारतीय नौसेना की शक्ति का स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। 

वैसे ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला बोल दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए 4 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है।

वैसे ऑपरेशन सिंदूर से पूर्व जंग-ए-आजादी, मुंबई में ऑपरेशन ताज से लेकर अन्य कित्येक ऑपरेशन्स में भारतीय नौसेना का इतिहास चमक चुका है, और प्रत्येक बार समंदर पर तिरंगा अटल खड़ा रहा है।

आपको पता है, hindi.news18 की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना यह विश्व की सर्वोत्तम दस नौसेना में से एक कहलाई गई है। विश्व में इसका स्थान सातवें नंबर पर है। 

क्यों आवश्यक है 365 दिवस नौसेना का सम्मान?

नौसेना दिवस यह भारतीय नौसेना के साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठता के सम्मान में देशभर में मनाया जाता है। परंतु मात्र एक दिवस ही नहीं, बल्कि 365 दिवस नौसेना का सम्मान होना चाहिए, हमारे मन में नौसेना के प्रति आदर और अभिमान की भावनाएं होनी चाहिए क्योंकि, समंदर के सीने पर शांत रहकर लड़ने वालों के लिए तालियाँ कम ही बजती हैं।

सिला हुआ जहाज

Deccan Herald की 2025 की एक रिपोर्ट यह कहती है कि, देश की समृद्ध नौसैनिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से, भारतीय नौसेना नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के सहयोग से पारंपरिक नाव निर्माताओं द्वारा हस्तनिर्मित एक “सिले हुए जहाज” को सम्मिलित करने वाली थी, जिससे 2000 साल पुरानी तकनीक पुनर्जीवित की जाएं। 

BestIAm®का कार्य

यह प्लैटफॉर्म पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रिसाइकल और रिफर्बिश करके समाज और पर्यावरण के लिए उपयोगी बनाता है। 

उदाहरणार्थ, पुराना फ्रीज़ हों, टीवी हों या कोई भी पुराना इलेक्ट्रॉनिक—BestIAm® उन्हें कबाड़ नहीं मानता। यह उन्हें नवीन अवसर देता है, उनका मूल्य बढ़ाता है और पुनः योग्य बनाता है।

तो, सिले हुए जहाज के जैसे प्रत्येक पुराने उपकरण में भी क्षमता छिपी होती है। बस उन्हें अवसर दे, अनदेखा न करें।  

तो आइए, इस नौसेना दिवस पर हम सब मिलकर भारतीय नौसेना को प्रणाम करें, और  साथ ही नौसेना और BestIAm® की विचारधारा को अपनाएं।

BestIAm® की ओर से आपको भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएँ।

धन्यवाद!

Sources-

Indian Navy Day: Salute to the True Guardians of the Sea

Greetings Nature Lovers!

In the Asia Cup 2025, when India was scheduled to play cricket with Pakistan, some people in the state of Maharashtra raised objections.
The reason was—Operation Sindoor. That is—Pahalgam attack, women losing their husbands, and Pakistani assaults.

However, the three armed forces of India came together and brought this joint operation to an end, in which the Indian Navy also had a special contribution, whose strategy drowned Pakistan’s conspiracies into the sea.

That is to say, the bravery of the Indian Navy has a grand historical legacy, in whose honor today, Thursday, December 4, we celebrate Navy Day!

The Glorious History of the Indian Navy

“Navy” is the maritime wing of the Indian Armed Forces, which was established in 1612.

Its motto is: “Sham No Varunah,” which means, “O Varun, be auspicious unto us.” Varun means “the Lord of Water.”

Valor of the Navy in the 1971 War:


After India’s independence, in the year 1950, the Navy was reorganized and given the name Indian Navy.

This Navy, which is the fifth largest in the world, in the year 1971 during the Bangladesh Liberation War, heavily bombed and destroyed Pakistan’s Karachi port.

That is why Navy Day is celebrated to commemorate the power of the Indian Navy, which achieved victory in the India–Pakistan war of 1971.

Under ‘Operation Trident,’ on December 4, 1971, the Indian Navy attacked Pakistan’s Karachi naval base.
In view of the success of this operation, December 4 is celebrated every year as Navy Day.

Even before Operation Sindoor, in the War of Independence, in Mumbai during Operation Taj, and in several other operations, the history of the Indian Navy has shone brightly, and each time the Tricolor has stood firm upon the sea.

Do you know? According to a report by hindi.news18 in the year 2024, the Indian Navy has been ranked among the top ten best navies in the world. In the world, its position is seventh.

Why is it necessary to honor the Navy 365 days?

Navy Day is celebrated across the nation in honor of the courage, sacrifice, and dedication of the Indian Navy.

But, not just one day—it is necessary to honor the Navy 365 days.

In our hearts, there should be feelings of respect and pride towards the Navy because, for those who fight silently on the chest of the ocean, applause is heard very little.

The Stitched Ship

A 2025 report by Deccan Herald states that, with the aim of reviving the country’s rich naval heritage, the Indian Navy, in collaboration with the Indian Institute of Technology, Madras, was to include a “stitched ship” handcrafted by traditional boat builders, thereby reviving a 2000-year-old technology.

The Work of BestIAm®

This platform recycles and refurbishes old electronic devices and makes them useful for society and the environment.

For example, whether it is an old refrigerator, a TV, or any old electronic—BestIAm® does not consider them junk.

It gives them new opportunities, increases their value, and makes them worthy again.

So, just like the stitched ship, each old device also has hidden potential.
We just need to give them a chance, not ignore them.

So come, on this Navy Day, let us all salute the Indian Navy, and along with that, adopt the vision of the Navy and BestIAm®.

BestIAm® wishes you a happy Indian Navy Day!

Thank you!

Sources-

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Product Enquiry

Scroll to Top