दशहरा 2025: ई-कचरे का रावण और BestIAm®

नमस्कार प्रकृति मित्रों,
दशहरा एक ऐसा उत्सव है जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है। यह भारत के मुख्य त्योहारों में से एक है। जब दशहरा का नाम लिया जाता है, तब बचपन की स्मृतियाँ ताजा़ हो जाती है, जहां रामलीला का भव्य मंच, दिओं से सजे मेले और चारों दिशाओं की जगमहाट होती थी…।
इन सब से भी पूर्व हमें स्मरण आते हैं- भगवान राम, उनका धनुष-बाण और रावण दहन!
परंतु, आज का रावण कौन है? उसके दस सिर कहां छिपे हैं? और उसे पराजित करने में हमारी सहायता कौन करेगा?
दशहरा की कथा
शारदीय नवरात्र के नौं दिवस माँ भगवती के व्रत करने के बाद दसवें दिन, अर्थात दशहरे पर भगवान राम की पूजा की जाती है और दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में विजयादशमी को पाप पर पुण्य की विजय के प्रतीक के रूप में एवं प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को इसे दशहरे के रूप में मनाते हैं।
चौदाह वर्ष के वनवास के मध्य लंकापति रावण ने जब माता सीता का अपहरण किया, तो भगवान राम ने हनुमान जी को माता सीता की खोज करने के लिए भेजा। हनुमान जी को माता सीता का पता लगाने में सफलता प्राप्त हुई और उन्होंने रावण को लाख समझाया कि माता सीता को सम्मान के साथ प्रभु श्रीराम के पास भेज दें। परंतु, रावण ने हनुमानजी की एक न मानी और अपने मृत्यु को निमंत्रण दे डाला।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जिस दिवस रावण का अंत किया, उस दिवस पर शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि थी। राम जी ने नौं दिवसों तक माँ दुर्गा की उपासनी की और फिर दसवें दिवस पर रावण पर विजय प्राप्त किया। इसी कारण, इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से मनाया जाता है। रावण के बुरे कर्मों पर श्रीराम जी की अच्छाइयों की विजय हुई।
इस दिवस, रावण के साथ-साथ उसके पुत्र मेघनाद और भ्राता कुंभकरण के पुतले भी दहन किए जाते हैं।
वैसे, रावण के दस सिर, अर्थात- काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, अन्याय और हिंसा।
परंतु, आज ये दस सिर नवीन रूप में हमारे घरों में दिखते हैं।
कैसे?
उत्तर है- टूटा टीवी, पुराना पंखा, धूल खाता संगणक, जंग लगा फ्रीज़, पुराना मिक्सर, बंद पड़ा मोबाइल, बिगडा हुआ इन्वर्टर, ब्लूटूथ स्पीकर, जो खटखटाता हैं। और ये सब एकत्रित आकर ई-कचरे का रावण बनाते हैं, जिसे हम स्वयं ही प्रोत्साहन दे रहे हैं।
ई-कचरे का दहन और BestIAm®
प्रत्येक वर्ष दशहरे पर रावण दहन तो होता है, परंतु दुर्भाग्य से हमारे घरों का ई-कचरे का रावण जलता ही नहीं, बस बढ़ता जाता है, और यहीं पर आता है BestIAm®।
ये वो रामबाण उपाय है, जो पुरानी वस्तुओं को नष्ट होने से बचाता है, उन्हें नवीन जीवन देता है और इस से ई-कचरा और कम होता है।
BestIAm® पुरानी मशीनों और उपकरणों को अपने विश्वासू ई-कॉमर्स सहयोगीओं से लेकर अपने नवीनीकरण सहयोगीओं को भेज देता है—उन वस्तुओं को पुनःउपयोगी बनाने के लिए।
परिणाम स्वरूप, आपका पुराना टीवी किसी अन्य व्यक्ति के आनंद का कारण बनता है और आपकी धूल खाती वॉशिंग मशीन अन्य परिवार की सुविधा का कारण बनती है।
इस सब से पुरानी और बेकार समझकर घर के गोदाम में बंद की गई, कभी कबाड़ी को बेची गई, या बाहर खुले में फेंकी गई वस्तुएँं जो ई-कचरा कहलाई जाती है, वो सब कम होंगी।
इसी प्रकार, रिसाइकल, री-यूज और रिड्यूस के माध्यम से ई-कचरे को कम किया जाता है।
दशहरा = बुराई का अंत और कर्तव्य का प्रारम्भ

तो इस दशहरे पर एक संकल्प लिजिए, जैसे- “हम रावण के पुतले के साथ-साथ ई-कचरा रावण भी समाप्त करेंगे। रिसाइक्लिंग और रिफर्बिशिंग को अपनाएँगे, और धरती माँ को स्वच्छ रखेंगे”।
BestIAm® का मंत्र
तो इस दशहरे पर, अपने घर की पुरानी वस्तुएँं BestIAm® को सौंप दीजिए, क्योंकि सच्चा दशहरा वही है, जहां अच्छाई मात्र कथाओं में नहीं, आपके घर और धरती पर भी विजय पाती है।
BestIAm® की ओर से आपको दशहरा की शुभकामनाएँ।
धन्यवाद!
Sources-
https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/why-we-celebrate-dussehra-mythological-stories-related-to-dussehra-dussehra-kyu-manate-hai/articleshow/94622533.cms
—————————————————-
Dussehra 2025: The E-Waste Ravana and BestIAm®

Greetings Nature Lovers!
Dussehra, also known as Vijayadashami, is one of India’s most celebrated festivals. The very mention of Dussehra evokes childhood memories—the grandeur of Ramlila stages, fairs illuminated with lamps, and the glitter spreading in all directions.
But before all this, our minds remember Lord Ram, his bow and arrows, and the burning of Ravana!
But today, who is Ravana? Where are his ten heads? And who will help us defeat him?
The Story of Dussehra
After observing the nine days of Sharadiya Navratri, Vijayadashami marks the day of Lord Ram’s victory. In Hindu tradition, it symbolizes the triumph of good over evil. People celebrate it every year on the Dashami of the Shukla Paksha in Ashwin month.
During Lord Ram’s 14-year exile, Ravana kidnapped Sita. Lord Ram sent Hanuman ji to search for her, and Hanuman successfully found her. Despite repeated warnings to release Sita with respect, Ravana defied Hanuman and invited his own destruction.
On the day Lord Ram defeated Ravana, it was the Dashami of Sharadiya Navratri. Ram had worshipped Goddess Durga for nine days and achieved victory on the tenth day. This is why the festival is called Vijayadashami—the day when Lord Ram’s virtues triumphed over Ravana’s evil deeds.
On this day, the effigies of Ravana, his son Meghnad, and brother Kumbhkaran are also burnt.
The Ten Heads of Ravana Today
Ravana’s ten heads represented lust, anger, greed, attachment, pride, jealousy, ego, laziness, injustice, and violence. Today, these “heads” appear in a modern form—broken TVs, old fans, dusty computers, rusty fridges, old mixers, unused mobiles, faulty inverters, and Bluetooth speakers.
All these items accumulate to form the Ravana of e-waste, which we ourselves are unknowingly supporting.
Burning the E-Waste Ravana with BestIAm®
Every Dussehra, we burn Ravana effigies, yet unfortunately, the e-waste Ravana in our homes is never destroyed—it only grows. This is where BestIAm® steps in as the modern Ram-baan solution.
BestIAm® rescues old devices from being discarded, giving them new life and reducing e-waste. Old machines and appliances are collected from trusted e-commerce partners and sent to refurbishment partners who make them reusable.
The result:
- Your old TV becomes a source of joy in another household.
- Your dusty washing machine serves the needs of a different family.
Items once considered useless—left in storage, sold to scrap dealers, or discarded—are now reduced, reused, and recycled, helping the environment while supporting small businesses and families.
Dussehra: End of Evil, Beginning of Responsibility

This Dussehra, make a pledge:
“Along with burning Ravana effigies, we will also defeat the e-waste Ravana. We will adopt recycling and refurbishment and keep Mother Earth clean.”
BestIAm®’s Mantra
This Dussehra, hand over your old household items to BestIAm®, because true Dussehra is when goodness triumphs not just in stories, but in your homes and on Earth.
BestIAm® wishes you a very happy Dussehra.
Thank you!
Sources-
https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/why-we-celebrate-dussehra-mythological-stories-related-to-dussehra-dussehra-kyu-manate-hai/articleshow/94622533.cms
