BestIAm Consulting International Pvt Ltd

किसान दिवस 2025: खेतों से थाली तक की यात्रा

नमस्कार प्रकृति मित्रों! 

भारत को यदि कृषि प्रधान देश कहा जाएं, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। हमारी सभ्यता, संस्कृति और अर्थव्यवस्था तीनों की जड़ें किसान और उसकी भूमि से जुड़ी हुई हैं। किसान मात्र अन्नदाता नहीं, बल्कि हमारी थाली, हमारी ऊर्जा और हमारे जीवन का आधारस्तम्भ भी है, और उसी के सम्मान में आज 23 दिसंबर को हम किसान दिवस मना रहे हैं। 

परंतु मात्र एक दिवस नहीं, प्रत्येक दिवस  किसानों के नाम होना चाहिए।

किसानों के उद्धारकर्ता 

भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह यह वो व्यक्तित्व है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया। किसानों का दुःख और उनके प्रश्न चरण सिंह जी पूर्ण रूप से समझते थे क्योंकि उनका जन्म भी एक किसान परिवार में ही हुआ था। 

किसान भी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, उसका भी समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है, यही संदेश चरण सिंह जी को संपूर्ण भारत को देना था। 

इसी कारण, वर्ष 2001 में भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किया था, और यह दिवस एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है जिसके कारण किसानों की समस्याएं, उनके मुद्दे, इनके ऊपर समाज में जागरूकता दिखाई दें। 

किसान का मित्र 

किसान वह मनुष्य है जिसके जीवन में उसकी खेती का अनमोल महत्व है। उसकी खेती उसके लिए भगवान रूप होती है, जिसकी प्रतिदिवस वह पूजा करता है और खेती करते समय प्रती क्षण किसी मित्र के जैसे उसके साथ सदैव रहता है “बैल”। यह पशु किसानों को हल चलाने में सहायता करता है। किसान इस पशु की अपने बच्चे के जैसे देखभाल करता है। 

जिस प्रकार इनका एक अटूट नाता है, उसी प्रकार वर्षा ऋतु और किसान का भी पुराना अटूट बंधन रहा है। प्रतिवर्ष किसान वर्षा ऋतु की प्रतीक्षा में होता है, जिससे सर्वोत्तम फसल उगाने में सहायता होती है। 

परंतु, कभी-कभी यही वर्षा किसानों के आंखों से आंसू निकालती है। सुनने में विचित्र लगेगा, परंतु वास्तव भीषण है। 

अब kisantak.in नाम की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में महाराष्ट्र राज्य में अति वर्षा ने सबको संकट में डाल दिया, जिसके परिणामस्वरूप किसान की खेती पानी में बह गई। जब खेत की फसल अच्छी होती है तो किसान आनन्दी होता है, परंतु जब फसल ही पानी में चली जाए, तो क्या करें। 

यहीं नहीं, किसानों के घरों में भी पानी चला गया, पशू बह गए। ऐसी अवस्था में किसानों के मन में मात्र आत्महत्या के विचार आते हैं।

किसानों की आत्महत्याएं 

the-wire नाम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, 2025 के प्रथम तीन महीनों में महाराष्ट्र राज्य में
किसानों की आत्महत्या का आंकडा 767 था। और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024
में 2,635 किसानों ने आत्महत्या की थी, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 2,851 था। 

newindianexpress.com की एक रिपोर्ट तो यह बताती है कि, 2022 में कृषि क्षेत्र से संबंधित
11,290 लोगों ने आत्महत्या करीं, जिनमें 5,207 किसान और 6,083 खेतिहर मजदूर थे। वर्ष 2021 में,
कृषि कार्यों में सम्मिलित 10,881 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 5,318 किसान और 5,563 खेतिहर मजदूर थे

यह सब होने के पीछे राजनीतिक नेताओं की असावधानी और दिए हुए वचनों पर टीके न रहना यह कारण बताएं गए और अनाज की वास्तविक कीमतें किसान को नहीं मिलती, यह भी इसका एक कारण है।

तो यह है किसान की परिस्थिती! 

कल्पना कीजिए…..,

एक दिवस इंटरनेट न हो तो हम टूट जाते हैं, परंतु हमारा किसान कभी सूखा, कभी बाढ़ और साथ ही क़र्ज़ के पहाड़ों जैसे बोझ के कारण प्रतिवर्ष टूट रहा है। 

अब किसानों के लिए राजनेता जो कर सकते हैं वह तो उन्हें करना ही चाहिए, परंतु सामान्य जनता दो बातें अवश्य कर सकती हैं— एक तो किसान का सदैव सम्मान, और दूसरा, किसान ने उगाएं हुए दाने-दाने का आदर। 

क्योंकि किसान ही हमारा पेट भरता है, किसान हमें पोषण देता है। यदि अनाज ही नहीं होगा, तो हम जीवित कैसे रह सकते हैं। तो संघर्ष अकेले किसान का नहीं, हम सब का है।

किसान और ऊर्जा

सुबह गरमा-गरम आलू पराठे खाते समय आयुष की माँ बोलीं, “थाली में परोसा सब खाना होगा। हम दुकान से कितनी मेहनत से वस्तुएं लाते हैं।”

आयुष ने थाली की ओर देखा, परंतु यह प्रश्न उसके मन में रह गया कि, दुकान तक अनाज कहां से आता है?

सत्य तो यही है कि, किसान पसीना बहाकर दाना उगाता है। और जब घरों में, शादियों में या कार्यक्रमों में हम खाना व्यर्थ करते हैं, तो यह अनाज के साथ-साथ किसान की मेहनत का भी अपमान होता है।

मित्रों, किसान धरती की मिट्टी, जल और सूरज के प्रकाश को अपनी मेहनत से “ऊर्जा” में परिवर्तित करता है और अनाज उगाता है, और यह ऊर्जा मात्र भोजन की नहीं, बल्कि जीवन की है।

BestIAm® का योगदान

मित्रों, डिजिटल मार्केटप्लेस BestIAm® का कार्य किसानों से मेल खाता है।

किसान जैसे बंजर ज़मीन में भी अन्न उगाकर नया जीवन देता है, तो दूसरी ओर BestIAm® पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स को फेंकने के बदले उन्हें रिसाइकल और रिफर्बिश कर उनमें नई ऊर्जा भरता है, उनका स्वरूप बदल देता है, और उन्हें नया अस्तित्व देता है।

BestIAm® धरती को ई-कचरे के भार से बचाकर उसे और हमें नया जीवन देता है।
किसान भविष्य की पीढ़ियों के लिए अन्न सुरक्षित रखता है, BestIAm® भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित रखता है।

दोनों का ध्येय एक ही है— “धरती और जीवन को बनाएं रखना”

BestIAm® की ओर से आपको किसान दिवस की शुभकामनाएँ।

धन्यवाद!

Sources-

National Farmers’ Day 2025: The Journey from Fields to Plate

Greetings Nature Lovers!

If India is called an agricultural country, then it would not be an exaggeration. Our civilization, culture, and economy are all rooted in the farmer and his land. The farmer is not just a food provider but also the foundation of our plate, our energy, and our very life. And in his honor, today, on December 23, we celebrate National Farmers’ Day.

But not just one day, every day should be dedicated to farmers.

The Savior of Farmers

Bharat Ratna awardee and former Prime Minister Chaudhary Charan Singh was the personality who dedicated his entire life to the welfare of farmers. He completely understood the pain and problems of farmers, as he himself was born in a farmer’s family.

Charan Singh wanted to send a message to the entire country that farmers are also an important part of society, and their contribution is equally vital.

For this reason, in 2001, the Government of India declared December 23 as National Farmers’ Day in his honor. This step is considered significant, as it helped spread awareness in society about farmers’ problems and issues.

The Farmer’s Friend

A farmer is that person for whom his land and farming hold the utmost importance. For him, farming is like a god, which he worships every day, and during cultivation, his constant companion is his friend—the ox. This animal helps the farmer plow his field, and the farmer takes care of it like his own child.

Just as this bond is inseparable, in the same way, the relationship between monsoon rains and farmers has always been unbreakable. Every year, farmers eagerly await the rains so that they can grow the best crops.

But sometimes, the same rains bring tears to the farmer’s eyes. Strange as it sounds, the reality is bitter!

According to a report from kisantak.in, in 2025, excessive rainfall in Maharashtra brought disaster, washing away farmers’ crops. When the harvest is good, the farmer rejoices. But, when the crop is drowned in water, what can he do?

Not only crops, but farmers’ homes were also flooded, and livestock washed away. In such conditions, farmers are left with thoughts of only one thing—suicide.

Farmer Suicides

A report from The Wire stated that in the first three months of 2025, 767 farmers committed suicide in Maharashtra. Official data also shows that in 2024, 2,635 farmers took their lives, while in 2023, the number was 2,851.

A report by newindianexpress.com further revealed that in 2022, a total of 11,290 people involved in the agriculture sector committed suicide, of which 5,207 were farmers and 6,083 were farm laborers. In 2021, 10,881 agricultural workers took their lives, including 5,318 farmers and 5,563 farm laborers.

The reasons behind these tragic incidents were said to be the negligence of political leaders, failure to keep promises, and farmers not receiving fair prices for their produce.

This is the condition of our farmers!

Imagine this…
If the internet stops working even for one day, we feel broken. But our farmer is broken year after year—sometimes due to drought, sometimes floods, and always under the burden of debts.

Now, while political leaders must do what is necessary for farmers, common people too can do two things:

  1. Always respect the farmer.
  2. Value every grain of food grown by them.

Because, it is the farmer who fills our stomachs and gives us nutrition. Without grains, how could we survive? So this struggle is not just of the farmer, but of all of us.

Farmer and Energy

One morning, while eating hot parathas, Ayush’s mother said, “You must finish all the food on your plate. We bring things from the shop with such effort.”

Ayush looked at his plate, but the question stayed in his mind—where does the grain come from before reaching the shop?

The truth is that farmers, through their sweat and hard work, grow the grain. And when we waste food at home, at weddings, or in events, it is not just wastage of food but also of the farmer’s labor.

Friends, the farmer transforms soil, water, and sunlight into “energy” through his hard work and produces grains. And this energy is not just food, but life itself.

Contribution of BestIAm®

Friends, the digital marketplace BestIAm® works in a way similar to farmers.

Just as a farmer gives new life even to barren land by growing crops, BestIAm® recycles and refurbishes old electronics instead of letting them be thrown away, fills them with new energy, changes their form, and gives them a new existence.

BestIAm® saves the earth from the burden of e-waste and gives both the planet and us new life.

Farmers secure food for future generations, and BestIAm® secures resources for future generations.

Both share the same mission— “to sustain the earth and life.”

BestIAm® wishes you endless greetings on National Farmers’ Day!

Thank you!

Sources-

 

1 thought on “किसान दिवस 2025: खेतों से थाली तक की यात्रा”

Leave a Reply to Flynn2241 Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Product Enquiry

Scroll to Top